Aquarius Tarot Card Horoscope 21 June 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: घर के निर्माण या नवीनीकरण को लेकर विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं और परिवार के साथ मिलकर महत्वपूर्ण निर्णय करेंगे. नई रुचियों को सीखने तथा उन्हें व्यवसाय में बदलने का प्रयास सफल हो सकता है. कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता और कार्यकुशलता से प्रशंसा मिलेगी, वहीं कुछ समस्याओं के समाधान के लिए वरिष्ठों की सलाह लाभदायक रहेगी. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, हालांकि पुराना उधार वापस मिलने के संकेत हैं. रिश्तों में अहंकार से बचें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है.
व्यक्तिगत/Personal: घर के निर्माण कार्य या नवीनीकरण की योजना को लेकर किसी विशेषज्ञ से मुलाकात कर सकते है. इस समय काफी पैसा खर्चा होने की संभावना बन सकती है. परिवार के सभी लोगों के साथ अच्छे से चर्चा कर सकते है. इस स्थिति में सभी लोग एक दूसरे की बात को ध्यान से सुनेंगे और उनको अपनी राय भी दे सकते है. अपनी रुचि के अनुसार नए विषय को सीखने का प्रयास करेंगे. अपनी रुचि को व्यवसाय में बदलने का प्रयास कर सकते है.
व्यवसायिक/ Professional: रचनात्मकता, कलात्मकता और कल्पनाशीलता को लेकर नए कार्य को पूरी मेहनत से पूरा करेंगे. सभी लोगों के साथ अपने कार्यों को पूरा करना आसान नहीं होगा, किंतु कार्य को पूरा करने के लिए प्रयास करना ही पड़ेगा. अपनी कार्य कुशलता और कार्यशैली से व्यवसाय में उच्च अधिकारी को प्रभावित कर सकते है. कार्यक्षेत्र में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के बुरे व्यवहार को लेकर चिंतित हो सकते है. इस स्थिति से निपटने के लिए अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह ले सकते है.
स्वास्थ्य/Health: अचानक से व्यायाम के कारण हाथ की मांसपेशियां खींच सकती है. इस समय किसी अच्छे चिकित्सक से मिल सकते है.
आर्थिक स्थिति/Finance: पारिवारिक मामलों में आर्थिक नुकसान की संभावना हो सकती है. पुराने मित्रों को दिया उधार वापस मिल सकता है.
रिश्ते/Relationship: सुसराल पक्ष के लोगों से अहम के चलते लड़ाई झगड़ा हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं