Libra Tarot Card Horoscope 20 June 2026 Tula Tarot Card Rashifal: किसी कार्य में कठिनाई महसूस होने पर अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक रहेगी. गंभीर और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने से सफलता मिलने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों और गलतफहमियों से सावधान रहें तथा अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें. साझेदारी और पैसों के मामलों में लापरवाही से बचें. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन पारिवारिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचना बेहतर होगा.
व्यक्तिगत/Personal:- इस समय खुद को अकेला महसूस न करें.यदि कुछ कार्यों को पूरा करने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे है,तो परिवार के किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते है. व्यवहार में बचपने की जगह गंभीरता और व्यावहारिकता लाने की कोशिश कामयाबी दिला सकती है. सामने वाले की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें. पहले उस बात को समझने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/Professional: युवाओं और विद्यार्थियों को अपने अच्छे भविष्य के लिए नई तकनीकों और समय के अनुसार खुद को पूरी तरह अपडेट रखने की जरूरत है.व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों से परेशान हो सकते है. सामने वाले साझेदार को लेकर गलतफहमी फैला सकते है. इस समय अपने आसपास के लोगों और गतिविधियों से अनभिज्ञ न रहें. कार्य क्षेत्र में किसी की भी छोटी सी बात पर कहासुनी या अनबन हो सकती है. इस समय अपने स्वभाव को संयमित रखें. नौकरी में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे.
स्वास्थ्य/Health: गलत तरीके से व्यायाम करने के कारण नसों में खिंचाव आ सकता है. जिसके चलते काफी दर्द हो सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance: व्यवसाय में साझेदार के साथ पैसों के हिसाब-किताब को लेकर लापरवाही न करें. अन्यथा पैसों का हेर-फेर आर्थिक नुकसान दे सकता है.
रिश्ते/Relationship: वैवाहिक सम्बन्ध सुखद रहेंगे.पारिवारिक मामलों में बिना कहे दखलंदाजी न करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं