विज्ञापन

फेरों से पहले खुला उम्र का राज, रुक गई शादी, धरी रह गई सारी तैयारी

सिंगरौली 16 साल की लड़की की शादी हो रही थी, सारी तैयारी पूरी थी, घर में महमान रुके थे. इसी बीच पहुंची प्रशासन की टीम ने शादी रुकवा दी.

फेरों से पहले खुला उम्र का राज, रुक गई शादी, धरी रह गई सारी तैयारी

जो अभी जिंदगी की किताब के शुरुआती पन्ने ही पढ़ रही थी, उसके लिए शादी का मंडप सजाया जा रहा था. घर में तैयारियां थीं, रिश्तेदार आ गए थे. लेकिन, इसी बीच एक दस्तक हुई, समाने सिंगरौली पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम थी, जिसने समय रहते 16 साल की बच्ची का बाल विवाह रुकवा दिया. दरअसल, सिंगरौली के कंजी गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी हो रही थी. परिवार विवाह की तैयारियों में जुटा था. घर महमानों से भरा था. लेकिन, इस तैयारी के बीच किसी ने प्रशासन को सूचना दी कि गांव में जिस बेटी की शादी हो रही है, वह वह अभी बालिग नहीं हुई है. सूचना पर पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम गांव पहुंची. 

ये भी पढ़ें-  जान जोखिम में डालकर रोके 500 बाल विवाह, 200 बच्चों को बाल मजदूरी से कराया मुक्त, कांस्टेबल ज्योति तिवारी की प्रेरणादायक कहानी

दस्तावेज के आधार पर 16 साल की थी किशोरी 

टीम ने दुल्हन बनने वाली बेटी के दस्तावेजों की जांच तो वह नाबालिग निकली. जांच में कक्षा 9वीं की अंकसूची में उसकी जन्मतिथि 16 अगस्त 2012 थी. उसकी उम्र सिर्फ 16 साल थी जो कानूनी विवाह आयु से कम  थी. उसके नाबालिग होने की पुष्टि होते ही अधिकारियों ने विवाह रुकवा दिया. इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने किशोरी और उसकी मां को बाल कल्याण समिति, यानी CWC के समक्ष प्रस्तुत किया. 

ये भी पढ़ें-  सविता प्रधान की संघर्ष भरी कहानी: 16 साल में शादी, ससुराल में प्रताड़ना, फ‍िर बनी PCS अफसर

नाबालिग की शादी न करें 

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक सियाज केएम ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों और उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है. सूचना पर प्रशासन की टीम ने एक बाल विवाह रुकवाया है. प्रशासन की अपील है कि लोग नाबालिग बच्चों की शादी न करें. अगर, कोई ऐसा कर रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दें.

ये भी पढ़ें-  सर, मुझे पढ़ना है, मेरी शादी रुकवा दें... 10वीं की छात्रा की एक चिट्ठी से हिल गया प्रशासन, रुकवाई शादी

लेखक के बारे में
img
देवेंद्र पांडेय
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singrauli News, Singrauli Crime News, MP News, MP Crime News, Child Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com