विज्ञापन

Gemini Tarot Card: संतान की समस्या से राहत, राजनीतिक लोगों के लिए उत्तम समय, व्यवसाय में आर्थिक मंदी की स्थिति

Gemini Tarot Card Horoscope 20 June: Five of pentacles की ऊर्जा पैसों के लेनदेन में सावधानी और सजगता, राजनीतिक लोगों के लिए नए सकारात्मक बदलाव की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के बारे में.

Gemini Tarot Card: संतान की समस्या से राहत, राजनीतिक लोगों के लिए उत्तम समय, व्यवसाय में आर्थिक मंदी की स्थिति
राहत और नए अवसरों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.

Gemini Tarot Card Horoscope 20 June 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: संतान से जुड़ी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक शांति रहेगी और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. राजनीति या किसी नए समूह से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं. व्यवसाय में कार्यों की धीमी गति चिंता बढ़ा सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. लेनदेन और खरीदारी में सावधानी बरतें तथा दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें. नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.

व्यक्तिगत/Personal: संतान की समस्या का हल प्राप्त होने से मानसिक शांति अनुभव करेंगे. अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में बड़ा बदलाव लाने का प्रयास कर सकते है. इससे पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में संतुलन ला सकते है. राजनीति में प्रवेश करने या किसी नई पार्टी में शामिल होने का मौका प्राप्त हो सकता है. व्यक्तिगत व्यस्तता के चलते सामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज कर सकते है. बच्चों के साथ अपने रिश्ते दोस्ताना रखें. जिससे उनका विश्वास बढ़ेगा और वो अपनी परेशानियों को आपके साथ साझा करेंगे. किसी बड़ी खरीदारी के समय हिसाब-किताब को जरूर जांचें. हेर-फेर होने की संभावना बन सकती है. 

व्यवसायिक/Professional: इस समय व्यवसाय को लेकर काफी परेशान हो सकते है. कार्यों की गति धीमी होने से आर्थिक नुकसान की स्थिति बन सकती है. इस समय अपना धैर्य न खोएं. अपरिचित लोगों के साथ लेनदेन करते समय कागजों की जांच पड़ताल जरूर करें. नौकरी में स्थानांतरण की प्राप्ति हो सकती है. कार्यक्षेत्र में किसी नए सहयोगी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते है. जिसके चलते दोनों साथ कार्य करने से बच सकते है. 

स्वास्थ्य/Health: स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें. किंतु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए दिनचर्या को व्यवस्थित करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: किसी भी तरह के हिसाब-किताब को अच्छे से जरूर जांचें. इससे किसी भी नुकसान से बचा जा सकता है. 

रिश्ते/Relationship: बचपन के पुराने मित्र से मिलकर खुशनुमा यादें ताजा हो सकती है. उच्च अधिकारी के साथ सम्बन्ध सुधारें.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
दिशा भटनागर एक सर्टिफाइड टैरो रीडर और लाइफ कोच है।जो पिछले कुछ वर्षों से टैरो कार्ड्स रीडिंग कर रही है।कई लोग इनकी रीडिंग्स से लाभान्वित हुए है।पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Aaj Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com