Libra Tarot Card Horoscope 19 June 2026 Tula Tarot Card Rashifal: घर के नवीनीकरण और पारिवारिक योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं. नई चीजें सीखने और अनुभव बढ़ाने की इच्छा आपको सही मार्गदर्शन की ओर ले जाएगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत, कार्यकुशलता और स्पष्ट विचार सराहना दिला सकते हैं. शिल्पकारों और कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जबकि नई साझेदारी आर्थिक लाभ दे सकती है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और पुरानी तकलीफों को नजरअंदाज न करें. रिश्तों में किसी अप्रत्याशित स्थिति के कारण भावनात्मक तनाव का सामना करना पड़ सकता है.
व्यक्तिगत/Personal: घर के नवीनीकरण और वास्तु संबंधित कार्यों को किसी विशेषज्ञ की देखरेख में करा सकते हैं. परिवार के सभी सदस्यों के साथ इस कार्य में होने वाले खर्च की चर्चा करेंगे. किसी नए विषय को सीखने के लिए उस विषय से संबंधित अनुभवी व्यक्ति या गुरु से मिल सकते हैं. अपनी अनुभवहीनता को जल्द ही खत्म करने की इच्छा मन में बनी हुई है. रुचि के अनुसार किसी नए कार्य को करने की बात अपने करीबी मित्र से कर सकते हैं.
व्यवसायिक/Professional: शिल्पकारो और कुटीर उद्योग चलाने वाले लोगों के लिए समय उपयुक्त है. उनके प्रयासों को अच्छी सफलता प्राप्ति हो सकती है. आपकी कार्य कुशलता और मेहनत आपके वरिष्ठ लोगों को प्रभावित कर सकती है. अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखने की कला अधिकारों द्वारा सराही जा सकती है. व्यवसाय में किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ साझेदारी होने की संभावना नजर आ रही है. इस साझेदारी से आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव आ सकता है.
स्वास्थ्य/Health: कुछ समय पूर्व पर में आई मोच का दर्द फिर से उभर सकता है. इसके लिए किसी फिजियोथैरेपिस्ट से मिल सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance: नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि प्राप्त हो सकती है.अपने आमदनी का एक छोटा हिस्सा सामाजिक कार्यों में दान दे सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: जीवनसाथी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने की बात अचानक सामने आ सकती है. इससे दोनों के बीच खिंचाव हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं