Virgo Tarot Card Horoscope 14 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: परिवार में आर्थिक स्थिति या संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी से आगे बढ़ेंगे. मित्र की आर्थिक मदद करते समय अपनी सीमाएं ध्यान में रखें. बचत के लिए कुछ नई आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं. परिवार में अचानक से कुछ जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं. सभी जिम्मेदारियां का भार स्वयं ना उठाएं. परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जिम्मेदारियां को बांट सकते हैं. बच्चों की सेहत को लेकर सजग रहे. उनके खान-पान पर ध्यान दें.
व्यवसायिक/ Professional:
नौकरी में पदोन्नति के साथ काफी जिम्मेदारियां आ सकती हैं. इन जिम्मेदारियां को निभाते समय सावधानी रखें. कुछ जानकारी और आर्थिक संसाधनों से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है. कार्यस्थल पर किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी गोपनीय जानकारी को साझा ना करें. यदि नौकरी बदलने की इच्छा मन में आ रही है. तो वर्तमान नौकरी की सुख-सुविधाओं और लाभ पर ध्यान अवश्य दें. मनचाही नौकरी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
स्वास्थ्य/Health:
शरीर में जकड़न और पेट में भारीपन महसूस होता सकता है. बहुत देर तक बैठकर कार्य करने के कारण शरीर में आलस्य बढ़ सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
वित्त संबंधी जानकारी को साझेदार के साथ साझा कर सकते हैं. पैसों के लेनदेन में लिखित कार्रवाई अवश्य करें.
रिश्ते/Relationship:
किसी नए रिश्ते में भरोसा बनने में समय अधिक लग सकता है. सामने वाले से ज्यादा उम्मीद ना करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं