Taurus Tarot Card Horoscope 14 September 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी काम को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी आप संभाल सकते है. इस समय स्वयं की योग्यता को साबित करने का अच्छा अवसर मिल सकता है. उपलब्ध साधनों का सही उपयोग कर सकते है. अपनी रचनात्मकता और कलात्मकता को आगे बढ़ाएंगे. पारिवारिक संपत्ति के मामले में कूटनीतिक रवैया अपना सकते है. कुछ पुराने लोगों की मदद से पारिवारिक व्यवसाय को आगे ले जाने का प्रयास कर सकते है. परिवार के सबसे छोटे सदस्य के विवाह को लेकर चिंतित हो सकते हैं. सामने वाले की बुरी आदतों के चलते अच्छे विवाह प्रस्ताव मिलने में दिक्कत आ सकती है.
व्यवसायिक/ Professional:
लेखन, तकनीकी कार्यों या संचार सम्बन्धी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय कुछ बड़ी चुनौतियां सामने ला सकता है. इस समय अपने विचारों में सकारात्मकता को बढ़ाए. जिन कार्यों को पूरा करने परेशानी अनुभव हो रही है. उनको लेकर ज्यादा चिंतित ना हो. व्यवसाय में साझेदार के साथ नए अनुबंधों पर बातचीत हो सकती है. सभी आवश्यक बातों का ध्यान रखें. नए लोगों से मुलाकात होने पर उनके बारे में जानकारियां प्राप्त की जा सकती है. अति विश्वास और अति उत्साह से बचकर रहे. लोगों से बातचीत करते समय उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health:
आंखों और दिमाग और स्क्रीन पर लगातार कार्य करते समय बीच-बीच में विश्राम दें. अधिक कैफीन लेने से बचें. रात को सोते समय मोबाइल ना चलाए.
आर्थिक स्थिति/Finance:
नए अनुबंधों पर सहमति से पूर्व उससे होने वाले नफ़ा-नुकसान की जानकारी अवश्य प्राप्त करें. इससे भुगतान रुकने की समस्या भी नहीं रहेगी.
रिश्ते/Relationship:
हमेशा सामने वाले की पहल का इंतजार न करें. रिश्ता बचाने के लिए स्वयं भी पहल कर सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं