Scorpio Tarot Card Horoscope 14 September 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: सिर्फ योजना बनाने से ही कार्य पूरे नहीं होंगे. उन्हें व्यवस्थित रूप से लागू करना भी जरूरी है. संतान के किसी समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं. घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है. सभी सदस्यों की राय से बेहतर योजना बना सकते हैं. संपत्ति से संबंधित कार्य में सावधानी रखें. कागजों को व्यवस्थित रूप से रखने का प्रयास करें. परिवार में किसी संबंधी की कहीं बातों को लेकर तनाव हो सकता है. इस स्थिति में कोई प्रतिक्रिया न देना आपके लिए बेहतर रहेगा.
व्यवसायिक/ Professional:
काफी समय से कुछ अच्छे अनुबंधों को प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं. अब इन प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है. पूरे लगन से अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें. कार्य क्षेत्र में कुछ छोटे-छोटे बदलावों से वातावरण में सकारात्मकता आ सकती है. किसी बड़ी परियोजना को लेकर माहौल में उत्साह नजर आएगा. इस समय सभी कर्मचारी और सहयोगी एक अच्छे टीमवर्क के रूप में परियोजना को सफल बनाने का प्रयास कर सकते हैं. जिसके चलते उच्च अधिकारियों से सलाह ले सकते है. व्यावसायिक संपर्क को मजबूत बनाने के लिए समय अनुकूल है.
स्वास्थ्य/Health:
इस मौसम में संक्रमण या त्वचा संबंधी कोई समस्या बढ़ सकती है. स्वयं को साफ सुथरा रखें और परेशानी होने पर तुरंत उपचार करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी होने से हिसाब-किताब की दोबारा जांच कर सकते हैं. सरसों के मामले में दूसरों पर ज्यादा भरोसा ना करें.
रिश्ते/Relationship:
किसी भी रिश्ते में सामने वाले के सम्मान के साथ अपने आत्म सम्मान को बनाए रखना भी जरूरी है. व्यर्थ की परेशानियों से दूर रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं