Pisces Tarot Card Horoscope 14 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: किसी मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है. प्रिय की बदतमीजी से नाराज हो सकते हैं. सामने वाला व्यक्ति किसी भी तरह की बात सुनने को तैयार नहीं है. इस बात को लेकर परेशान होंगे. अचानक से जीवनसाथी में आए बदलावों से अचंभित हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में किसी गलत बात का संदेह हो सकता है. सामने वाले की हरकतों को नजर रखेंगे. बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. उनकी संगति और सोच से अपरिचित ना रहे.
व्यवसायिक/ Professional:
समय समय के पाबंद ना होने के कारण उच्च अधिकारी कमियां निकाल सकते हैं. कार्यों को पूरी मेहनत से करने का प्रयास करें. यदि किसी कार्य में कोई परेशानी महसूस कर रहे हैं तो उसे कार्य से संबंधित अधिकारी या किसी वरिष्ठ जन की मदद ले सकते हैं. किसी नए व्यवसाय को शुरू करने पर विचार करेंगे. व्यवसाय करते समय जोखिम की स्थितियां कई बार निर्मित हो सकती है. इस बात से अनभिज्ञ न रहे. किसी भी कार्य की शुरुआत अच्छे प्रतिफल लेकर नहीं आती है. यह बात समझने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health:
वजन को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे. खान-पान में परहेज कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
समय पर वेतन प्राप्त न होने के कारण मन में चिंता बढ़ सकती है. इस समय जल्द ही वेतन प्रति की उम्मीद लगाए बैठे हैं.
रिश्ते/Relationship:
प्रिय को मना सकते हैं. उसकी मनपसंद वस्तु उसे उपहार में देखकर मनाने का प्रयास करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं