Leo Tarot Card Horoscope 14 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आसानी रहेगी. परिवार के लोगों के साथ घर की व्यवस्था बेहतर बनाने में सहयोग से संतुष्टि मिल सकती है. किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने से पहले उसे पर दोबारा विचार अवश्य करें. व्यर्थ ही दिखावे के चक्कर में किए गए खर्च के कारण परेशान हो सकते हैं. अपने मुश्किल कार्यों को दृढ़निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे. किसी करीबी रिश्तेदार के घर किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं. संतान की व्यवहार में आया बदलाव अचंभित कर सकता है.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्य स्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दे. यदि कोई व्यक्ति अपनी राजनीतिक प्रभाव के चलते कार्यों में रुकावट उत्पन्न कर रहा है. तो उच्च अधिकारियों या वरिष्ठ जनों से इस विषय पर बात कर सकते हैं. सभी सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार कार्यों को पूरा करने में सहायक रहेगा. वर्तमान वातावरण को लेकर सजग रहे. किसी व्यक्ति का अनपेक्षित व्यवहार संदेह में डाल सकता है. सामने वाले के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health:
बदलते मौसम में स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें. खांसी, जुकाम या बुखार को हल्के में ना ले.
आर्थिक स्थिति/Finance:
दिखावे के चक्कर में किए गए खर्चों से दूर रहे. छोटी-छोटी बचत कर अच्छी खासी धनराशि जमा कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
स्वार्थी और मतलबी लोगों से दूरी बनाए रखें. पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोग और विश्वास परिवार में सुख शांति बनाए रखेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं