Gemini Tarot Card Horoscope 14 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: कुछ शुभ समाचार तेज गति से सामने आयेंगे. आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है. अपनी योजनाओं को गुप्त रखें. किसी मित्र या सहयोगी से फोन पर महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है. जिसके चलते उत्साहित हो सकते है. बिना सोचे समझे ऊँची छलांग न लगाएं. अपनी योजनाओं को गुप्त रखें. कोई करीबी व्यक्ति आपकी योजनाओं का लाभ उठा सकता है. बच्चों को अजनबी लोगों से मिलने जुलने न दे. सामने वाले व्यक्ति बच्चों के मन में गलत बातें डाल सकते है.
व्यवसायिक/ Professional:
कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा न करें. अपनी मौजूदगी सभी गतिविधियों में बनाए रखें. नौकरी में अत्यधिक कार्यभार से परेशान हो सकते हैं. व्यवसाय में नए बदलाव अभी ना करें. वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर उन में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं. किसी राजनीतिक व्यक्ति की दखलंदाजी के चलते किसी पुराने संपर्क से रिश्ते खराब हो सकते हैं. इस समय इस बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है.
स्वास्थ्य/Health:
तनाव के बढ़ने से डिप्रेशन और हीनभावना बढ़ सकती है. अधिक तनाव देने वाले कारणों से बचना जरूरी है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आर्थिक लेनदेन के समय की गई लापरवाही नुकसान दे सकती है. किसी से पैसे को लेते या देते समय पैसों को जरूर गिने.
रिश्ते/Relationship:
प्रिय के साथ संबंधों में गलतफहमियां ना आने दें. छोटी-छोटी बातों पर सामने वाले के नाराज होने से परेशान हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं