Cancer Tarot Card Horoscope 14 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: जीवन में आ रही उलझन के चलते मन अशांत हो सकता है. इस समय इन उलझने से बाहर निकलने का प्रयास करेंगे. परिवार में चले आ रहे पुराने तनाव से दूरी बनाने के लिए स्थान परिवर्तन पर विचार कर सकते है. बिना जरूरत के खर्चों को कम कर सकते हैं. किसी भी समस्या का समाधान तुरंत प्राप्त नहीं होता है. कुछ समस्याएं समय और परिस्थितियों के परिवर्तित होने से स्वत: ही दूर होती नजर आ सकती हैं. समय के अनुकूलता के अनुसार अपने कार्यों को व्यवस्थित कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
नौकरी बदलने या नौकरी में विभाग बदलने से कार्य शैली में कुछ बदलाव हो सकते है. नई जिम्मेदारियां के लिए जगह बनाएं. बदलाव अचानक से नहीं होंगे, बल्कि धीरे-धीरे होते नजर आ सकते हैं. इन बदलावों को लेकर खुद को तैयार रखें. व्यवसाय में कर्मचारी और सहयोगियों की सुख-सुविधा के लिए कुछ छोटे-छोटे बदलाव किए जा सकते हैं. इससे कार्यों में गति आएगी. समय पर कार्य पूरे होने से अच्छे लाभ प्राप्त हो सकेंगे.
स्वास्थ्य/Health:
किसी गलत दवा के सेवन से शरीर में खुजली हो सकती है. इस समय घरेलू उपचार की जगह चिकित्सक से परामर्श लेना बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:
घरेलू खर्चों के चलते बजट बिगड़ सकता है. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते/Relationship:
रिश्ते में एक दूसरे के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें. अपशब्दों या गाली गलौज से बात ना करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं