Aries Tarot Card Horoscope 14 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: इस समय घर की सुख सुविधा के लिए खरीदारी कर सकते हैं. किसी करीबी रिश्तेदार की परेशानी को हल करने में मदद करेंगे. इस समय अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर सकते हैं. किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करना सामने वाले को चिढ़ा सकता है. समय के अनुसार खुद में बदलाव लाने का प्रयास करें. यदि मन की अनहोनी की आशंका से डर रहा है. तो इसे अपने मन का भ्रम समझ कर दूर कर सकते हैं. अपने डर को नियंत्रित करें.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसाय में मेहनत के अनुसार मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण का आदेश प्राप्त हो सकता है. इससे आगे तरक्की भी संभव है. कार्यस्थल पर अपनी पहचान और छवि बेहतर बनाने का प्रयास करें. बार-बार गलतियों का दोहराव ना करें. गैर जरूरी कार्य में समय बर्बाद ना करें. समय-समय पर योजना का अवलोकन करते रहे. जरूरत पड़ने पर बदलाव भी किया जा सकते हैं. सहयोगियों के साथ व्यवहार में मधुरता बनाए रखें.
स्वास्थ्य/Health:
बुखार और सिरदर्द के चलते कमजोरी महसूस हो सकती है. क्षमता से अधिक कार्यभार ना ले. कार्य के साथ पर्याप्त आराम करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
पैसों के लेनदेन लेकर सावधानी रखें. आवश्यक वस्तुओं की ही खरीदारी करें.
रिश्ते/Relationship:
प्रेम आकर्षक और पहल बढ़ेगा. प्रिय की परेशानी में उसका साथ देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं