Aquarius Tarot Card Horoscope 14 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: पूर्व में हुई कुछ गलतियों के चलते परिजनों का विश्वास अभी तक जीत नहीं पाए हैं. इस समय स्वयं को बदलने का प्रयास कर सकते हैं. अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाएं. दूसरों के साथ स्वयं के लिए अच्छी सोच बनाए रखें. बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम हो सकता है. परिवार के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी आवश्यकता को समझे. यदि कोई आपकी किसी बात का जवाब नहीं दे रहा है. तो धैर्य और संयम बनाए रखें जल्दबाजी न करें.
व्यवसायिक/ Professional:
अपने व्यवहार एवं व्यक्तित्व में व्यवहारिकता लाए. जरूरत से ज्यादा भावुक स्वभाव और उदारता नुकसानदायक हो सकती है. सामने वाला आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकता है. किसी की बातों में बहकर गलत बात का समर्थन न करें. किसी स्थिति या व्यक्ति के संदेहास्पद होने पर सामने वाले की अच्छे जांच पड़ताल करें. व्यवसाय में अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें. आसपास के वातावरण में हो रही गतिविधियों से प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए उन्होंने लेकर लापरवाह ना हो.
स्वास्थ्य/Health:
नींद का पूरा न होना शरीर में कई तरह के रोगों को जन्म दे सकता है. समय पर नींद ले और सोते समय हल्का संगीत सुन सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/ Finance:
समय-समय पर छोटे-मोटे धन निवेश कर भविष्य के लिए बेहतर साबित होंगे. इससे फिजूल खर्ची की आदत पर भी नियंत्रण लग सकता है.
रिश्ते/Relationship:
परिवार के सभी करीबी संबंधियों के साथ किसी धार्मिक आयोजन की तैयारी कर सकते हैं. इस समय सभी का सहयोग आयोजन को सफल बनाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं