Capricorn Tarot Card Horoscope 14 June 2026 Makar Tarot Card Rashifal: समय आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है, इसलिए रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने का यह अच्छा अवसर है. पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बना रहेगा. विद्यार्थियों और युवाओं को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. नए कार्यों की शुरुआत और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों के लिए समय अनुकूल रहेगा. व्यवसाय में लाभ के अवसर बनेंगे और नई नौकरी में भी आपकी कार्यक्षमता की सराहना हो सकती है. आर्थिक मामलों में पुराने कर्जों को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन समाधान के रास्ते भी मिलेंगे. रिश्तों में मर्यादा और समझदारी बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
व्यक्तिगत/Personal: समय अनुकूल है.इस समय इस अनुकूलता का अच्छा लाभ उठा सकते है.पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा. विद्यार्थियों और युवाओं के लिए समय अनुकूल है. इस समय व्यवस्थित रहकर अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते है.रुके हुए व्यक्तिगत कार्यों को पहले पूरा करें. स्वयं के लिए समय निकालें.
व्यवसायिक/Professional: कुछ समय से किसी नए काम की शुरुआत को टालते आए है.समय की अनुकूलता को देखते हुए अब कार्य को शुरू कर सकते है.महिलाओं से जुड़े व्यवसायों में अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है. अपनी समझदारी और कार्य प्रणाली से नई नौकरी में उच्च अधिकारियों के सामने अच्छा प्रदर्शन कर सकते है. राजनीति में प्रवेश की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अच्छे मौकों की प्राप्ति हो सकती है.कार्य क्षेत्र में विपरीत लिंगी सहयोगियों के साथ रिश्तों में मर्यादा रखें.
स्वास्थ्य/Health: गलत खानपान की वजह से सीने में भारीपन और जलन हो सकती है. इस समय ठंडे पदार्थों का सेवन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: पुराने कर्जों को लेकर चिंतित हो सकते है. पिता से आर्थिक मदद ले सकते है.
रिश्ते/Relationship: विवाहोत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखे.संतान के विवाह के लिए परिजनों से चर्चा कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं