- 11-12 जून की रात गोविंदपुरी में 4 मंजिला इमारत में आग लगी थी.
- घटना की जांच में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा.
- वीडियो में संदिग्ध महिला इमारत में घुसते और बाहर निकलते दिखी
Govindpuri Fire: साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी अग्निकांड में अब नया मोड़ सामने आया है. 3 लोगों की मौत मामले में पुलिस को संदिग्ध महिला की तलाश है. यह वह महिला है, जिसके बिल्डिंग से बाहर निकलते ही आग लग गई. इसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें महिला आग लगने से पहले बिल्डिंग में घुसते दिखाई दे रही है. पुलिस को इस अग्निकांड में साजिश का शक है.
दरअसल, 11-12 जून की रात गोविंदपुरी इलाके की 4 मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत हो गई थी और 2 अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा, जिसमें महिला आग लगने से पहले बिल्डिंग में घुसते और बाहर निकलते दिख रही है, तभी बिल्डिंग में आग लग गई.
#WATCH | Delhi: Three people died after a massive fire broke out in a building in Tughlakabad Extension area during the early hours of Friday. Visuals from the spot. https://t.co/KqSJGbqTEO pic.twitter.com/dY9aQl5rgE
— ANI (@ANI) June 12, 2026
पुलिस छापामारी कर रही
पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है. अब तक की तहकीकात में पुलिस को आग लगने के पीछे साजिश का शक लग रहा है. संदिग्ध महिला जब सामने आएगी तो साजिश का खुलासा हो सकता है.
दिल्ली में हाल ही में हुए कई अग्निकांड
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में आग की कई बड़ी घटनाएं हुई हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई है. 11-12 जून की रात को गोविंदपुरी इलाके में 4 मंजिला इमारत प्लस एक ग्राउंड फ्लोर वाले मकान में खड़े वाहनों में आग लगी थी, जिससे पूरी इमारत धुएं से भर गई और कई लोग अंदर फंस गए. यहां परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, साकेत इलाके में चल रहे होटल फ्लोरिश इन के अग्निकां ने सभी को झकझोर दिया था. यहां आग से 21 लोगों की मौत हो गई, जिसमें बड़ी संख्या में विदेशी लोग भी शामिल थे.
ये भी पढ़ें- कालकाजी में एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 3 LPG सिलेंडर फटे, दमकल टीम ने बुजुर्ग महिला को बचाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं