विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: नई नौकरी की शुरुआत होगी, विचारों में व्यवहारिकता और मौलिकता लाने का करें प्रयास

Virgo Tarot Card Horoscope 08 September: Two of cups की ऊर्जा पारिवारिक मामलों में सूझबूझ और समझदारी,छोटी-सी खबर से प्रसन्नता और विचारों में बनावटीपन की जगह व्यवहारिकता और मौलिकता लाने की आवश्यकता की बातें कर सकती है.

Virgo Tarot Card Rashifal: नई नौकरी की शुरुआत होगी, विचारों में व्यवहारिकता और मौलिकता लाने का करें प्रयास
कन्या राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 08 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: कोई छोटी सी खबर प्रसन्न कर सकती है. प्रिय के आगमन की सूचना से मन को राहत मिलेगी. अपनी रचनात्मक रुचियां को फिर से जगा सकते हैं. छोटी-छोटी खुशियों को महसूस करें. बड़े बदलाव की प्रतीक्षा में छोटे-छोटे बदलावों को नजरअंदाज ना करें. पारिवारिक मामलों में सूझबूझ और समझदारी का परिचय दें. गुस्से और आवेश में कही गई बातें सामने वाले को दु:खी कर सकती है. अपनी बातों में मधुरता लाने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

डिजाइन, लेखन या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के कार्यों में नवीनता दिखाई दे सकती है. इस समय कुछ अच्छे अवसर आगे बढ़ाने के प्राप्त हो सकते हैं. नई नौकरी की शुरुआत छोटी-छोटी जिम्मेदारियां से हो सकती है. लेकिन उसमें सीखने की संभावना अधिक रहेगी. विचारों में बनावटीपन की जगह व्यवहारिकता और मौलिकता लाने का प्रयास करें. व्यवसाय में अपनी बात स्पष्ट रूप से सामने वाले के समक्ष रख सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health:

बहुत देर तक खाली पेट न रहें. मीठे, खट्टे और तले भोजन का सेवन सीमित मात्रा में करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

किसी से अप्रत्याशित उपहार या धन लाभ मिल सकता है. ज्यादा का लालच न करें. 

रिश्ते/Relationship:

किसी व्यक्ति के साथ अचानक से भावनात्मक आकर्षण बन सकता है. आपसी स्नेह और सहज बातचीत से रिश्ते में गर्माहट बढ़ेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com