Pisces Tarot Card Horoscope 08 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए निर्णय लेना पड़ सकता है. संपत्ति, निवेश और भविष्य से जुड़े विषयों पर परिवार के साथ बातचीत करेंगे. लंबे समय से बनाई गई कुछ योजनाओं को साकार कर सकते हैं. सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता से मान सम्मान में वृद्धि होगी. अपने अनुभव और व्यावहारिक समझ से समस्याओं का समाधान ढूंढ सकते हैं. प्रेम संबंधों में अमर्यादित व्यवहार ना करें. जीवन साथी में आ रहे बदलाव से रिश्ते मजबूत होंगे.
व्यवसायिक/ Professional:
नौकरी में पदोन्नति के साथ उच्च पद और अधिकारों की प्राप्ति हो सकती है. वित्त या बड़े संस्थागत कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. नए अनुबंधों से आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना बढ़ सकती है. विदेशी संपर्कों से बातचीत करेंगे. कार्यों को पूरा करने के लिए नई रणनीति तैयार कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव महिलाओं की सुविधाओं के लिए किया जा सकते हैं. जिनको सभी की सराहना प्राप्त होगी.
स्वास्थ्य/Health:
त्वचा रोग के चलते चेहरे पर सूखापन आ सकता है. पर्याप्त पानी पिए और चेहरे पर चमक ओर नरमी बनाए रखने के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
पैसों का लेनदेन सूझबूझ और समझदारी से करें. अनावश्यक खर्चों को सीमित करने का प्रयास करें.
रिश्ते/Relationship:
पुराने मित्रों से मुलाकात उत्साहित कर सकती है. शादी के साथ भविष्य की योजनाएं साझा कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं