Libra Tarot Card Horoscope 08 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: बीती हुई बातों की नकारात्मकता को हावी न होने दे. क्षमता से अधिक कार्य करना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. महिलाओं के लिए समय अनुकूल रहेगा. पारिवारिक और व्यावसायिक दोनों स्थानों पर सामंजस्य स्थापित करने में सफलता प्राप्त हो सकती है. किसी भी कार्य को लेकर जल्दबाजी करने की जगह योजना बनाकर करना बेहतर रहेगा.
व्यवसायिक/ Professional:
रुकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती है. नए पुराने संपर्कों से अच्छे ऑर्डर मिलने की स्थिति बन रही है. भविष्य की योजनाओं को किसी के सामने प्रदर्शित न करें. सामने वाला इनसे लाभ उठाकर आपका नुकसान कर सकता है. फाइलों एवं कागजों को व्यवस्थित रखें. कार्य क्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी के सहयोग से आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं. कार्य में हो रही छोटी सी गलती बड़े नुकसान को लेकर आ सकती है. व्यवसाय विस्तार करने की कुछ योजनाएं बना सकते हैं. साझेदार के साथ इन योजनाओं पर बातचीत हो सकती है.
स्वास्थ्य/Health:
बदलते मौसम में गले में संक्रमण हो सकता है. ठंडा और खट्टे चीजों के सेवन से परहेज करें. हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा ना करें. अनावश्यक खर्चो को कम करें.
रिश्ते/Relationship:
परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा. जीवनसाथी की ओर से उपहार प्राप्त हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं