विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: कार्यों की गति हो सकती है धीमी, घरेलू निवेश में सोच समझकर लें निर्णय

Leo Tarot Card Horoscope 08 September: Nine of pentacles की ऊर्जा अपनी कमियों को सफलता पर हावी न होने से बचाव, अधिक मेहनत से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना और निवेश करते समय अति विश्वास या अंधविश्वास से दूर रहने की बात लेकर आ सकती है.

Leo Tarot Card Rashifal: कार्यों की गति हो सकती है धीमी, घरेलू निवेश में सोच समझकर लें निर्णय
सिंह राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Leo Tarot Card Horoscope 08 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: जीवन में कुछ कमी का अनुभव कर सकते हैं. जिसके चलते कार्यों की गति धीमी हो सकती है. घरेलू निवेश में सोच समझकर निर्णय लें. अपने आसपास के लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. परिवार में अचानक से किसी व्यक्ति का आना-जाना काफी बढ़ सकता है. इस स्थिति में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता महसूस करेंगे. सामने वाले के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं. परिवार के सभी सदस्यों की राय को परिवार के हित में लिए गए निर्णय में शामिल कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional:

लेखा, बैंकिंग या वित्तीय क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को अपने महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स को संभाल कर रखने की आवश्यकता पड़ सकती है. किसी महत्वपूर्ण कागज को लेकर की गई लापरवाही मुश्किल में डाल देगी. प्रतियोगी परीक्षा या व्यावसायिक ट्रेनिंग कर रहे लोगों के लिए समय ज्यादा मेहनत की बात कर सकता है. नौकरी बदलने की जगह वर्तमान नौकरी में अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास बेहतर परिणाम लेकर आएगा. भविष्य को लेकर ज्यादा चिंतित ना हो. पहले वर्तमान को सुधारे. 

स्वास्थ्य/Health:

शरीर में भारीपन और अकड़न हो सकती है. भोजन में समय की अनियमित ना रखें. हल्के-फुल्के व्यायाम और स्ट्रेचिंग जरूर करें. 

आर्थिक स्थिति/ Finance:

किसी पुराने परिचित से मुलाकात धन कमाने के नए स्रोत दे सकती है. दिखावे के कारण अनावश्यक धन खर्च हो सकता है. 

रिश्ते/Relationship:

रिश्ते में दिखावे को अधिक महत्व न दे. धीरे-धीरे विकसित होने वाले संबंधों में भरोसे की मजबूती शामिल होती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com