Capricorn Tarot Card Horoscope 08 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों पर दूसरों को दखल न देने दे. परिवार के छोटे सदस्य के प्रेम विवाह को लेकर तनाव हो सकता है. स्थिति को सहर्ष स्वीकार करने का प्रयास करें. इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. परिवार में करीबी संबंधियों के आगमन से चहल पहल बढ़ सकती है. संतान के बदलते स्वभाव को लेकर चिंता बढ़ेगी. स्थिति को संभालने के लिए पिता से सलाह ले सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
नए आए सहयोगियों के साथ कार्य करते समय उनकी बात सुनने का प्रयास करें. अपने पद को लेकर सामने वाले पर दबाव न डालें. योजना में आ रहे जोखिम को समझने का प्रयास करें और कार्य करते समय उनका ध्यान अवश्य रखें. यदि किसी कार्य को करने में कई चुनौतियां सामने आ रही है. तो कार्य का पुर्नवलोकन करें .संभव है, कि आपकी योजना में कुछ गलतियां हो. अपनी गलतियों को स्वीकार करने में शर्मिंदगी महसूस ना करें. कार्य करते समय कुछ गलतियां होना स्वाभाविक है. इस बात का ध्यान रखें.
स्वास्थ्य/Health:
गलत तरीके से लेटने या उठने के कारण कंधों में जकड़न हो सकती है. जिसके चलते कार्य करने में मुश्किल अनुभव करेंगे. इस समय स्ट्रेचिंग से थोड़ी राहत मिल सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
किसी के भरोसे पर दिया गया उधार वापस न मिलने से चिंतित हो सकते हैं. सामने वाले से बातचीत कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
अमर्यादित व्यवहार रिश्तो में कड़वाहट बढ़ा सकता है. किसी के भी साथ बदतमीजी ना करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं