Aquarius Tarot Card Horoscope 08 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: किसी समस्या को लेकर चले आ रहे विवाद का निपटारा शीघ्र हो सकता है. कामकाजी महिलाएं घर और कार्यक्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने में सफल रहेंगी. इस समय अपने आत्मबल को बनाए रखें. सामने कई चुनौतियां एक साथ आ सकती हैं. इस स्थिति में परिवार का सहयोग और साथ सभी समस्याओं को हल करने में सहायक रहेगा किसी की बातों में आकर रिश्तो में गलतफहमियां न बढ़ने दे. लोगों की बातों को मन पर हावी न होने दे.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसाय में एडवर्टाइजमेंट और मीडिया संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें. इससे व्यवसाय विस्तार में सहायता प्राप्त होगी, यदि आपकी मेहनत के अपेक्षित परिणाम अभी प्राप्त नहीं हो रहे हैं. तो धैर्य बनाए रखें. जल्दबाजी कार्यों को बिगाड़ सकती है. किसी कार्य को लेकर किए पैसों का लेनदेन चिंतित कर सकता है. कार्य क्षेत्र के माहौल में छोटे-मोटे बदलाव कर सकारात्मकता बढ़ा सकते हैं. अपनी पारिवारिक समस्याओं को कार्यों पर हावी न होने दें. इससे मन कार्य से भटक सकता है.
स्वास्थ्य/Health:
तेज गति से वाहन ना चलाएं. कामकाजी महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे. महिला को होने वाली समस्याओं को नजरअंदाज न करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
नौकरी में वेतन वृद्धि न होने से असंतुष्ट हो सकते हैं. धन कमाने के अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे.
रिश्ते/Relationship:
ज्यादा अपेक्षाएं करना रिश्तो में खटास ला सकता है. किसी से ज्यादा उम्मीद ना रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं