विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार करें पूरा, आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करना बेहतर

Virgo Tarot Card Horoscope 07 September: The Hermit की ऊर्जा मानसिक शांति बनाए रखने की आवश्यकता, जीवन में भावनाओं के साथ व्यावहारिकता को महत्व देने का प्रयास और जीवन के सभी क्षेत्रों में विकल्पों को खुला रखने से आगे बढ़ाने में मदद की संभावना की बात लेकर आ सकती है.

Virgo Tarot Card Rashifal: कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार करें पूरा, आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करना बेहतर
कन्या राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 07 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: बाहरी गतिविधियों की जगह भीतर की शांति को महत्व देंगे. कुछ समय स्वयं के लिए निकले. अपने निजी कार्यों को पूरा करने को महत्व दे. कई कार्यो को एक साथ ना करें. इससे मन भटक सकता है और अपेक्षित सफलता की प्राप्ति होने में संदेह रहेगा. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करना बेहतर होगा. रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए प्राथमिकताओं को व्यवस्थित करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

अति व्यवहारिकता से दूरी रखें. पैसा कमाने के लिए लालच ना करें. जीवन में नौकरी और व्यवसाय को लेकर विकल्पों को खुला रखें. मन में भटकाव की स्थिति होने पर कुछ समय कार्यों से ब्रेक लिया जा सकता है. स्वयं के विचारों में संतुलन लाने का प्रयास करें. कार्य को करते समय पूरा ध्यान कार्य की सफलता पर केंद्रित करें. व्यर्थ की बातों में मन को ना भटकने दे. व्यवसायिक यात्रा के चलते कुछ निजी कार्यों को टालना पड़ सकता है. उच्च अधिकारियों वरिष्ठ जनों के साथ व्यवहार अच्छा रखें. समय-समय पर उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी. 

स्वास्थ्य/Health:

शारीरिक कमजोरी और थकान से बचने के लिए भोजन में पौष्टिक पदार्थ ताजा और हरी सब्जियों और फलों को शामिल करें. दिनचर्या में हल्के-फुल्के व्यायाम चुस्त-दुरुस्त रखेंगे. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें. किसी की भावनाओं में बहने की जगह सच्चाई जानकर आर्थिक मदद करें. 

रिश्ते/Relationship:

दूर रहने वाले संबंधियों से समय-समय पर मेल मुलाकात करते रहे. इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com