विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: कानूनी मामले में सफलता, मन को प्राप्त होगी सुकून और शांति

Sagittarius Tarot Card Horoscope 07 September: Judgement की ऊर्जा कानूनी मामलों में सही सलाह से लाभ,दूसरों को प्रभावित करने की कोशिश में तनाव से मन में भटकाव और व्यावसायिक जीवन में आ रहे आर्थिक नुकसान से परेशान होने की बात लेकर आ सकते हैं.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: कानूनी मामले में सफलता, मन को प्राप्त होगी सुकून और शांति
धनु राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 07 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: पुराने कानूनी मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है. किसी गलत बात को लेकर लगा हुआ आरोप खारिज हो सकता है. इस समय मन को सुकून और शांति प्राप्त होगी. परिजनों के साथ भविष्य की योजनाओं पर बात कर सकते हैं. किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह ना रहे. समय-समय पर पारिवारिक जीवन में आवश्यक बदलाव कर व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास करें. अनावश्यक खर्चो को सीमित करें .संतान के व्यवहार में आ रहा बदलाव दुविधा में डाल सकता है. उससे बातचीत कर समस्या समझाने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

आर्थिक स्थिति में आ रही गिरावट को लेकर चिंतित होंगे. व्यवसाय में किसी अनुबंध के समाप्त होने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है. साझेदार और सहयोगियों के साथ इस नुकसान की भरपाई करने पर विचार कर सकते है. कार्यों को समय पर पूरा न करना आपकी नौकरी को खतरे में डाल सकता है. समय का सही सदुपयोग करें. गैर जरूरी बातों में समय और धन खर्च न करें. दूसरों को प्रभावित करने की कोशिश तनाव दे सकती है. अपने कार्य पूरा करें. 

स्वास्थ्य/Health:

कामकाजी महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें. समस्या होने पर उसका उचित इलाज लें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

समय पर टैक्स चुकाए. व्यवसाय में आर्थिक मामलों के सलाहकार से  उचित सलाह ले सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:

प्रिय के साथ समय बताना मुश्किल हो सकता है. कार्य की अधिकता और समय के सही सदुपयोग न करने के कारण परेशानी बढ़ सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com