विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: छोटे-मोटे बदलाव लाएंगे सकारात्मक ऊर्जा, नौकरी में जल्द ही पदोन्नति मिलने की संभावना

Libra Tarot Card Horoscope 07 September: Temperance की ऊर्जा जीवन में भाग्य के भरोसे ना बैठे रहने की सलाह ,किसी को प्रभावित करने के लिए गलत बात के समर्थन से दूरी और विपरीत लिंगी की व्यक्तियों के साथ ज्यादा आत्मीयता की जगह मर्यादित व्यवहार करने की बात लेकर आ सकती है.

Libra Tarot Card Rashifal: छोटे-मोटे बदलाव लाएंगे सकारात्मक ऊर्जा, नौकरी में जल्द ही पदोन्नति मिलने की संभावना
तुला राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 07 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: दिनचर्या को व्यवस्थित रखें. भाग्य की जगह अपने कार्यों पर विश्वास करें. जीवन में समय-समय पर छोटे-मोटे बदलाव लाते रहे. इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा. परिवार के सदस्यों की समस्याओं को समझने का प्रयास करें. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं. परिवार के साथ किसी मनोरंजन स्थल की यात्रा की तैयारी कर सकते हैं. बच्चों के साथ समय बिताकर तनाव कम करने का प्रयास करें. 


व्यवसायिक/ Professional:

अपने कार्यों को लेकर आलस ना करें. समय पर कार्य पूरा करने का प्रयास करें. नौकरी में जल्द ही पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है. इस स्थिति में अपने पुराने कार्यों को पूरा करें. अपनी कार्य कुशलता और समझदारी से उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं. किसी का पक्ष लेने के लिए गलत बात का समर्थन न करें. ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे आपकी छवि खराब हो सकती है. विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ मर्यादा पूर्ण व्यवहार करें. पद का दुरुपयोग ना करें. 

स्वास्थ्य/Health:

तीखे और मसालेदार भोजन के नियमित सेवन से एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है. अपने भोजन को सादा और सुपाच्य रखने का प्रयास करें. पर्याप्त नींद लें और पर्याप्त पानी पिएं. 

आर्थिक स्थिति/ Finance:

अपनी आमदनी और खर्चों की जानकारी बाहरी व्यक्ति को ना दें. ऊपरी कमाई के लालच में गलत कार्य न करें.

रिश्ते/Relationship:

पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने का प्रयास करें. यदि किसी बात को लेकर तनाव होने की स्थिति बन रही है, तो तुरंत कोई प्रतिक्रिया ना दे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com