विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: रिश्तो के निजता बनाए रखना जरुरी, संयम और समझदारी लेना होगा काम

Leo Tarot Card Horoscope 07 September: The Hanged Man की ऊर्जा बदलाव को जीवन में शामिल करने की आवश्यकता, पारिवारिक एवं व्यवसायिक जीवन में व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास और नई जानकारियों और तकनीकों से स्वयं को अपडेट रखने की बात लेकर आ सकती है.

Leo Tarot Card Rashifal: रिश्तो के निजता बनाए रखना जरुरी,  संयम और समझदारी लेना होगा काम
सिंह राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Leo Tarot Card Horoscope 07 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: परिवार के साथ बात-बात में बहस बाजी ना करें. यदि कोई स्थिति आपके अनुकूल नहीं है, तो ज्यादा तनाव न ले. पारिवारिक मामलों में किसी भी बाहरी व्यक्ति को शामिल न होने दे, चाहे वो कितना भी करीबी क्यों ना हो. अपने रिश्तो के निजता बनाए रखें. समय-समय पर परिवार की महिलाओं का सहयोग अनुशासन और व्यवस्था बनाने में कर सकते हैं. बच्चों के साथ समय व्यतीत करें. उनकी गतिविधियों में शामिल हो उनका मनोबल बढ़ाएं. स्वयं को अपडेट रखें . नई तकनीकों और नई जानकारियों को प्राप्त करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

किसी नए अधिकारी का आगमन कार्य क्षेत्र में भूचाल ला सकता है. आने वाला व्यक्ति अपने कठोर अनुशासन और समय की पाबंदी को लेकर प्रसिद्ध होगा. इस स्थिति में कुछ कर्मचारियों को नौकरी जाने का खतरा महसूस हो सकता है. अपने आसपास सब कुछ व्यवस्थित करने का प्रयास करें. अनावश्यक चीजों को इधर-उधर फैला हुआ ना छोड़े. कार्य क्षेत्र की साफ सफाई और सजावट को लेकर सजग रहे. अपने कार्यों को पूरा करते समय उसमें आने वाली परेशानियां की जानकारी रख सकते हैं. अपने फैसले स्वयं लें. दूसरों की सलाह पर ध्यान जरूर दें.

स्वास्थ्य/Health:

आराम को आलस में न बदलने दे. गर्दन या कंधों में तनाव होने पर बीच-बीच में स्ट्रेचिंग करते रहे.

आर्थिक स्थिति/ Finance:

माता-पिता के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति की चर्चा हो सकती है. सभी की राय पर बजट बनाने का प्रयास करेंगे. 

रिश्ते/ Relationship:

नए रिश्तों में जल्दबाजी करने से बचें. सामने वाले को समझने को प्राथमिकता दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com