विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: काम में लापरवाही से हो सकता है आर्थिक नुकसान, परिवार में विवाद से बचें

Capricorn Tarot Card Horoscope 07 September: King of swords की तीव्र ऊर्जा पिता के व्यवहार से परेशान,अचानक से बड़े बदलाव आने के कारण परेशानी का अनुभव और व्यावसायिक जीवन में स्थितियों पर नजरअंदाज करने के कारण व्यक्तिगत नुकसान होने की संभावना की बात लेकर आ सकती है.

Capricorn Tarot Card Rashifal: काम में लापरवाही से हो सकता है आर्थिक नुकसान, परिवार में विवाद से बचें
मकर राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 07 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: पिता के कठोर व्यवहार से आहत हो सकते हैं. कार्यों को लेकर लापरवाही के चलते आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है. इस समय परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद बढ़ने से मानसिक तनाव हो सकता है. अपने व्यवहार को नियंत्रित करें. वाणी में अपशब्दों का प्रयोग ना करें. महिलाओं के साथ विनम्रता से पेश आने का प्रयास करें. घर के छोटे-मोटे कार्यों में सहयोग करें. पढ़ाई के साथ अपने खर्च चलाने के लिए पार्ट टाइम जॉब कर आत्मनिर्भर बने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी बड़े बदलाव का सामना करना पड़ सकता है. अचानक से आया यह बदलाव मानसिक रूप से परेशान कर सकता है. अपने आसपास के लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी पक्षों के बारे में जानकारी प्राप्त करते रहे. स्थितियों को नजरअंदाज करना व्यक्तिगत नुकसान भी दे सकता है .अपनी व्यक्तिगत बातों को कार्य क्षेत्र में किसी के साथ साझा ना करें. दूसरों के कार्य में दखल ना दे. अधिकारियों और वरिष्ठ जनों के साथ व्यर्थ की बहसबाजी ना करें. किसी आयोजन की जिम्मेदारी प्राप्त होने से उत्साहित होंगे. बेहतर टीम वर्क के साथ आयोजन को सफल बनाने का प्रयास करें. किसी को आपके कार्यों में कमी न निकलने दे. इस बात का ध्यान रखें. 

स्वास्थ्य/Health:

व्यायाम करते समय भारी वजन उठा लेने के कारण कंधों में जकड़न महसूस कर सकते हैं. ट्रेनर की सलाह पर भारी वजन उठाएं. कंधों की जकड़न दूर करने के लिए स्ट्रेचिंग करते रहे. 

आर्थिक स्थिति/ Finance:

किसी पारिवारिक आयोजन को लेकर धन की व्यवस्था करेंगे. आयोजन में काफी धन खर्च होने की संभावना बन रही है. 

रिश्ते/ Relationship:

करीबी संबंधियों के घर में आने से चहल-पहल बढ़ सकती है. सभी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर उत्साहित होंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com