Cancer Tarot Card Horoscope 07 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: जीवन में आगे बढ़ाने के लिए सहारे ना तलाशे. दूसरों पर कार्य को लेकर निर्भरता कम करें. अपने निर्णय स्वयं लें. लोगों की बातों में आकर गलत बात का समर्थन न करें. सच और झूठ में अंतर समझने का प्रयास करें. किसी करीबी संबंधी के साथ धन के लेनदेन को लेकर अनबन हो सकती है. ऐसी स्थिति में शांत रहना बेहतर रहेगा. यदि बात बिगड़ती है, तो रिश्ते खराब हो सकते है. किसी बात को लेकर दी गई प्रतिक्रिया आपके ही विरुद्ध हो सकती है. इस बात का ध्यान रखें. अपने आसपास के लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्य क्षेत्र में किसी भी योजना को पहले भली-भांति समझे. योजना शुरू करने से पूर्व उससे संबंधित जानकारियां और नफा-नुकसान की स्थिति समझने का प्रयास अवश्य करें. किसी परियोजना में अचानक से शामिल होने की सूचना प्राप्त हो सकती है. इस स्थिति में साथ कार्य कर रहे सहयोगियों के साथ जानकारी साझा कर सकते हैं. व्यवसाय में अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता की नियमित जांच करते हैं. साथ ही मार्केट रिसर्च कर अन्य चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करना व्यवसाय को आगे बढ़ाने में लाभदायक साबित होगा. कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ व्यवहार में नम्रता बनाए रखें. इससे आप लोगों का विश्वास जीत सकते हैं. जीवन में भावनाओं और व्यावहारिकता के बीच संतुलन बनाकर रखें. स्थिति अनुसार मानवीय भाव का उपयोग करना जीवन में सफलता का मूल मंत्र बन सकता है.
स्वास्थ्य/Health:
बारिश में गीले मोजे और जूते पहनने के कारण पैरों में खुजली हो सकती है.पैरों को सूखा रखें और खुजली होने पर पाउडर या तेल लगाए.
आर्थिक स्थिति/ Finance:
पैसों का सदुपयोग करें. आवश्यक और अनावश्यक खर्चों के बीच संतुलन बनाए रखें.
रिश्ते/ Relationship:
लोगों के साथ बहस बाजी ना करें.कोई बात का आपके अनुकूल न होने से तुरंत प्रतिक्रिया देने का प्रयास न करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं