Aries Tarot Card Horoscope 07 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: वाद-विवाद से दूर रहे. पड़ोसियों के साथ व्यवहार मधुर बनाए. बिना मांगे किसी को सलाह न दे. अपनी समझदारी और सूझबूझ से पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाएं. जीवनसाथी का बढ़ता शक परेशानी का कारण बन सकता है. अपने व्यवहार में आ रही कठोरता को दूर करें. पुरानी बातों को लेकर परेशानी न बढ़ाएं. समय के साथ स्थितियां ठीक होती जाएंगी. इस बात पर विश्वास करें.
व्यवसायिक/ Professional:
किसी बड़े बदलाव की आवश्यकता महसूस कर सकते है. नौकरी में सहयोगियों के साथ छोटी-छोटी नोंक झोंक हो सकती है. उसको लेकर चिंतित न हो. व्यवसाय में किसी कर्मचारी की आर्थिक स्थिति में अचानक से आया बदलाव सोचने को मजबूर कर सकता है. सामने वाले की गतिविधियों पर नजर रखें. नई नौकरी को लेकर सभी जानकारियों को प्राप्त करने के प्रयास करें. बिना जांच पड़ताल के कार्य करने से कभी कभी बड़ी परेशानी हो सकती है. जीवन में सजग और सतर्क रहना आदत में शामिल करें.
स्वास्थ्य/Health:
वक्त-बेवक्त की नींद थकान बढ़ा सकती है. समय पर नींद लें और हल्का भोजन करें.
आर्थिक स्थिति /Finance:
पारिवारिक मामलों में पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. किसी को भी लंबे समय के लिए उधार न दें.
रिश्ते/Relationship:
बिना बात के झगड़ा न करें. सामने वाले को भावनाओं का सम्मान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं