विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: कार्य शैली में बदलाव, अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना

Aquarius Tarot Card Horoscope 07 September: The Moon की ऊर्जा गैर जरूरी साधनों का उपयोग कर सफलता प्राप्त करने से दूर रहने, पुराने संपर्कों से रिश्ते मजबूत करने और जीवन की परेशानियों को कार्यों के बीच ना आने देने की बात लेकर आ सकती है.

Aquarius Tarot Card Rashifal: कार्य शैली में बदलाव, अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना
कुंभ राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 07 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: जीवन में आगे बढ़ाने के लिए शॉर्टकट न अपनाए. प्रिय से विवाह की बात परिजनों के समक्ष रख सकते हैं. इस बात को लेकर परिवार में हलचल होने की स्थिति बन सकती है. अपने निर्णय पर अडिग रहे. दूसरों की बातों को स्वयं पर हावी न होने दे. अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में निखार लाने की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं. स्वयं के लिए समय निकले. कार्य की अधिकता के चलते मानसिक तनाव होने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. कुछ ईर्ष्यालु लोगों की गलत मंशा के चलते नुकसान हो के चलते परिवार में गलतफहमी हो सकती है. गलतफहमी दूर करने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

कार्यों से लंबे समय अनुपस्थित ना रहे. इससे कार्यों की गति रुक सकती है. पुराने संपर्कों से संबंध बेहतर बनाएं. जल्द ही अच्छे ऑर्डर या अनुबंध मिलने की संभावना बनती नजर आ रही है. इस स्थिति का लाभ उठाएं. कार्य शैली में बदलाव ला सकते हैं. कार्यों को समय पर पूरा कर उच्च अधिकारी की प्रशंसा प्राप्त करेंगे. अपने जीवन की परेशानियों को कार्यों के बीच ना आने दे. इससे कार्य की सफलता प्रभावित हो सकती है. पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन को पृथक रखने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य/Health:

कार्य की अधिकता के चलते खान-पान अनियमित हो सकता है. इस स्थिति में सुधार लाने का प्रयास करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

आर्थिक गतिविधियों में किसी तरह की लापरवाही ना करें. निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है. 

रिश्ते/Relationship:

संतान की उपलब्धि को लेकर सभी परिजन प्रसन्न होंगे. प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास और मधुरता बढ़ेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com