Scorpio Tarot Card Horoscope 07 August 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: कार्य को न करने की बहाने न बनाए. इससे आपका भरोसा दूसरों पर कम हो सकता है. पारिवारिक जिम्मेदारियों को अकेले संभालने की क्षमता रखें. यदि कोई संदेह किसी कार्य को लेकर हो रहा है. तो उसका निवारण किसी की सलाह से कर फिर आगे इस कार्य को करें. किसी बुजुर्ग व्यक्ति से हुई बहस के कारण परिवार में आपको लेकर नाराजगी हो सकती है. प्रिय के परिजनों से विवाह को बात कर सकते है. कुछ पारिवारिक मामलों में आपके फैसले को महत्व दिया जा सकता है.
व्यवसायिक/ Professional
पुराने मित्रों के साथ बंद पड़े कारखाने की नवीनीकरण की योजना बना सकते है. नए कार्यों को लेकर उत्साहित होंगे. अपने आसपास के वातावरण और लोगों की गतिविधियों को लेकर चिंतित हो सकते है . कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के बदलते व्यवहार से संदेह हो सकता है. उसकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे. व्यवसाय में किसी बड़े अनुबंध के सफल होने का जश्न मना सकते है. पुराने कार्यों को पूरा कर उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते है.
स्वास्थ्य/Health
उच्च रक्तचाप के साथ सीने में दर्द की समस्या कभी कभी परेशान करती आ रही है. किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकते है.
आर्थिक स्थिति/Finance
घर की सजावट और मरम्मत के लिए बनाए गए बजट से अधिक खर्च हो सकता है. पिता से आर्थिक मदद ले सकते है.
रिश्ते/Relationship
कुछ रिश्तों में जुड़ाव महसूस नहीं कर रहे है. किसी के साथ जबरदस्ती रिश्ता न निभाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं