विज्ञापन

सास को हुआ 19 साल के दामाद से प्यार, बेटी के पति संग रहने लगी 5 बच्चों की मां, मैनपुरी की गजब लव स्टोरी

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र की रहने वाली सास और कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सोनई अशोकपुर का रहने वाले दामाद के इश्क की भनक जब तक परिवार को लगी तब तक उनके बीच नजदीकियां काफी बढ़ चुकी थीं.

सास को हुआ 19 साल के दामाद से प्यार,  बेटी के पति संग रहने लगी 5 बच्चों की मां, मैनपुरी की गजब लव स्टोरी
मैनपुरी के सास-दामाद की लव स्टोरी.
  • उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सास को अपने ही दामाद से प्यार हो गया और परिवार को पता तक नहीं चला
  • महिला के पांच बच्चे हैं लेकिन वह अपने दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी है
  • दामाद की उम्र 19 साल है. वह सास के पांच बच्चों को अपने साथ रखने के लिए तैयार है
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की सास-दामाद लव स्टोरी तो आपको याद ही होगी. बेटी की शादी जिस लड़के से तय की मां उसके साथ ही इश्क लड़ा बैठी और एक दिन दोनों भाग गए. ये मामला लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा था. अब मैनपुरी से भी ऐसा ही मामला सामने आया है. मां ने जिस लड़के से  बेटी की शादी कराई उसके साथ खुद ही भाग गई. इस घटना ने रिश्तों को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है. 

हैरानी की बात यह है कि 35 साल की सास के पांच बच्चे हैं. 5 बच्चों की मां का दिल अपने ही रिश्ते के 19 साल के दमाद पर आ गया. दोनों के बीच इश्क शुरू हो गया और बेटी को इसकी भनक तक नहीं लगी. परिवार के विरोध के बाद भी सास और दामाद एक दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं है. चाहे जो हो जाए लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ ही रहना चाहते हैं. ये अजीबोगरीब मामला  मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर का है. 

19 साल के दामाद का आया सास पर दिल

दामाद ने बताया कि उसकी उम्र 19 साल है, लेकिन आधार कार्ड में कम लिखी हुई है. वह सास के साथ ही रहना चाहता है. उसने बताया कि सास के साथ उनका रिश्ता डेढ़ महीना पहले फोन से शुरू हुआ था. । जिसके बाद अब दोनों एक दूसरे साथ रहने को तैयार हैं. वहीं महिला के 5 बच्चे हैं. दामाद का कहना है कि वह सास के 5 बच्चों को अपने साथ रखने को तैयार है. वहीं सास भी दामाद के साथ रहने के लिए रो और तड़प रही है.  

Latest and Breaking News on NDTV

सास-दामाद की लव स्टोरी

परिवार को जैसे ही दोनों के लव-अफेयर के बारे में पता चला तो हंगामा मच गया. महिला के बच्चों ने इसका जमकर विरोध भी किया लेकिन वह किसी की एक सुनने को तैयार नहीं. महिला अपने दामाद के साथ किसी रिश्तेदार के यहां पहुंची थी. इस बात की जानकारी होते ही उसके बच्चे भी वहां पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की. 

Latest and Breaking News on NDTV

मैनपुरी की सास, कुरावली का दामाद

 सास मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र की रहने वाली है, वहीं उसका दामाद कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सोनई अशोकपुर का रहने वाला है. जब तक परिवार को दोनों के इश्क के बारे में भनक लगी तब तक उनके बीच नजदीकियां काफी बढ़ चुकी थीं. दोनों एक दूसरे को छोड़ने को तैयार ही नहीं हैं. पुलिस अब जांच कर रही है कि परिवार ने सास-दामाद पर जो आरोप लगाए हैं उसमें कितनी सच्चाई है. दोनों के बीच रिश्ते किस तरह के हैं. इस घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है. हर किसी की जुबान पर सास-दामाद की प्रेम कहानी है. लोग इस पर जमकर चुटकी ले रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अलीगढ़ की सास सपना भी दामाद संग भागी थी

मैनपुरी के इस मामले ने एक बार फिर से अलीगढ़ के सास-दामाद प्रकरण की याद दिला दी है. मामला अप्रैल 2025 का है. मडराक इलाके की सपना अपने ही होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी. दोनों के सिर पर इश्क का भूत कुछ ऐसा चढ़ा कि परिवार के समझाने के बाद भी वे एक दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं थे.  दोनों यूपी से बिहार के सीतामढ़ी जाकर साथ रहने लगे थे. इस मामले ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं. 

ये Video भी देखें:|Aligarh Viral Saas का Shocking खुलासा! Damad राहुल पर लगाया Human Trafficking और टॉर्चर का आरोप| Samajwadi | Syed Suhail| TOP NEWS

ये भी पढे़ं-दामाद के साथ घर छोड़कर भागने वाली सास अब बहनोई संग हुई फरार, अलीगढ़ से शुरू हुई कहानी कुछ यूं पहुंची सीतामढ़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saas Damad Love Story, Saas Damad Story, Mainpuri News, UP News, Up Love Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com