विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: जीवन के बड़े फैसलों में रखें धैर्य, रिश्तों में बनी रहेगी मिठास

Aquarius Tarot Card Horoscope 18 September: The Chariot की ऊर्जा प्रतिस्पर्धियों की कूटनीतिक चालू के चलते संपर्कों से संबंध खराब होने की आशंका, महत्वपूर्ण निर्णय की कठोरता से परिजनों की नाराजगी और जीवनसाथी की भावनाओं को समझने के प्रयास की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: जीवन के बड़े फैसलों में रखें धैर्य, रिश्तों में बनी रहेगी मिठास
Aquarius Aaj Ka Rashifal 18 September 2026 |Kumbh Tarot card horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 18 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: जीवन में आगे बढ़ते समय कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. इसमें से कुछ निर्णय कठोर होने पर परिवार के सदस्यों की नाराजगी सहन करना पड़ सकती है. भविष्य में इन दिनों से अच्छा फायदा हो सकता है. इस बात का विश्वास बना हुआ है. जीवनसाथी के किसी फैसले पर सहमत न होने के  कारण उसकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है. इस समय सामने वाले की भावनाओं को नजरअंदाज करेंगे. परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे. परिवार के बजट में कुछ पैसा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए भी निकल कर रखे. 

व्यावसायिक/ Professional: 

प्रतिस्पर्धी की कूटनीतिक  चालों के चलते पुराने कुछ संपर्कों से रिश्ते खराब हो सकते हैं.इस समय नए और पुराने संपर्कों के साथ रिश्ते बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे. व्यवसाय में आ रहे हैं नए आर्डर प्राप्त करने का प्रयास करें. इस समय घबराने की बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें.अपने विचारों को संतुलित रखें.कार्य स्थल पर गैर जरूरी खरीदारी से बचे.इससे कार्यस्थल के बजट में गिरावट आ सकती है. 

स्वास्थ्य/Health: 

ज्यादा तला-भुना खाने से बचें.तनाव कम करने के लिए हल्का संगीत और मेडिटेशन बेहतर रहेगा. 

आर्थिक स्थिति/Finance: 

जमीन संबंधी किसी कानूनी मामले में फैसला पक्ष में करने के लिए काफी धनराशि खर्च हो सकती है. आगे और धन राशि खर्च होने की संभावना भी बनती नजर आ रही है. 

रिश्ते/Relationship: 

माता-पिता दोनों के पक्ष के लोगों से किसी धार्मिक आयोजन में मुलाकात हो सकती है.परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kumbhrashifal, Aquarius Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com