Pisces Tarot Card Horoscope 18 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: इस समय पूजा पाठ और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है.जिससे मानसिक सुकून प्राप्त होगा. हर काम बहुत सोच समझकर करें.जरा-सी भी गलती बड़े नुकसान तक ले जा सकती है.किसी की साजिश या विरोध की स्थिति में फंस सकते हैं. प्रतिकूल परिस्थितियों में अपने धैर्य और संयम को बनाए रखें.फिलहाल किसी यात्रा को लेकर परेशानी हो सकती है. इसे टालना अभी बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों को मेहनत के मुताबिक नतीजे प्राप्त न होने से निराशा हो सकती है.
व्यवसायिक/ Professional
अभी तक की गई कड़ी मेहनत के अच्छे प्रतिफल की प्राप्ति का समय नजदीक आ रहा है. इस बात का विश्वास मन में बना हुआ है.व्यवसाय में उतार-चढ़ाव से कुछ राहत प्राप्त होगी.सेहत से जुड़ी समस्याओं को लेकर लापरवाही न करें. नए पुराने कार्यों का अवलोकन कर सकते हैं .बार-बार किसी भी गलती का दोहराव ना करें. दुविधा या परेशान होने की स्थिति में किसी अनुभवी की मदद लाभदायक साबित होगी.
स्वास्थ्य/Health
समस्या की गंभीरता के अनुसार पारंपरिक चिकित्सा का चयन कर सकते हैं. दवाओं के ज्यादा सेवन से बचे.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक मामलों में सजग रहे.आय और व्यय की जानकारी परिजनों के साथ साझा कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
किसी के साथ हुए मतभेद के चलते रिश्ते पर सकते हैं. व्यर्थ की बातों को लेकर परिजनों से विवाद ना करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं