Leo Tarot Card Horoscope 07 August 2026 Singh Tarot Card Rashifal: अचानक से आए कुछ बड़े बदलाव आपकी पुरानी सोच को बदल सकते हैं. अपनी रूढ़िवादी विचारों के चलते परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने आए हैं. अपने इन विचारों में परिवर्तन लाएंगे. घर की मरम्मत या सजावट को लेकर काफी खर्चा हो सकता है. किसी करीबी संबंधी के साथ कोई पुरानी गलतफहमी दूर होने से रिश्तो में सुधार आता नजर आएगा. शुरुआत में कोई स्थिति परेशान कर सकती है, पर आगे इस बदलाव से लाभ प्राप्त होगा.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में किसी नई परियोजना में अचानक से नए लोगों को शामिल कर सकते हैं. पुरानी टीम को खत्म कर नई टीम बनाई जा सकती है. इस स्थिति में नए लोगों के साथ सामंजस्य बैठाने में थोड़ा सा समय लग सकता है. इस समय हो रहे परिवर्तन से घबराने की बजाय, उनके अनुसार तैयारी कर सकते हैं. किसी की परेशानी का फायदा ना उठाएं. अपनी कमजोरी का प्रदर्शन अन्य लोगों के सामने ना करें.
स्वास्थ्य/Health
काफी समय से चली आ रही त्वचा संबंधी किसी परेशानी से धीरे-धीरे राहत मिलती नजर आ सकते हैं. बिना चिकित्सक के सलाह के किसी भी तरह के साबुन या सौंदर्य प्रसाधन का उपयोग न करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी नए वाहन की खरीदी के लिए लोन लेने पर विचार करेंगे. आमदनी संबंधी टैक्स समय पर दें.
रिश्ते/Relationship
बच्चों के खेलकूद में शामिल होकर उनके साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग घर के कार्य में कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं