Capricorn Tarot Card Horoscope 07 August 2026 Makar Tarot Card Rashifal: किसी विवादित संपत्ति के चलते विवाद बढ़ सकता है. समझदारी से कार्य करें और अनावश्यक झगड़ों से दूरी बनाएं. हर समय बहस जीतने का प्रयास मानसिक शांति को प्रभावित कर सकता है. धैर्य और संयम बनाए रखें. समझदारी से स्थिति में परिवर्तन किया जा सकेगा. छोटे-छोटे मुद्दों पर अपनी बात मनवाने की जगह समझौते का रास्ता निकाला जा सकता है.
व्यवसायिक/ Professional
जरूरत से ज्यादा काम का तनाव चिंता बन सकता है. इससे मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने की स्थिति बन जाएगी. कार्य क्षेत्र में किसी योजना की सफलता को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. किसी सहकर्मी से व्यर्थ के विवाद आपकी कार्य कुशलता और कार्य की सफलता को प्रभावित करेंगे. कार्य पूरा करने के लिए अपने कार्य शैली में बदलाव लाएं.अपना पूरा ध्यान अपने कार्य के सफलता पर केंद्रित करें. व्यर्थ की बहसबाजी या टोका-टाकी से बचकर रहे. व्यवसाय में साझेदार की छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस ना करें. शांति से उन बातों पर बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health
गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. तेज गति से वाहन चलाते समय सुरक्षा साधनों पर ध्यान दें.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी को दिया गया उधार टुकड़ों टुकड़ों में वापस मिलने से असंतुष्ट हो सकते हैं. उधार की धनराशि बड़ी होने के कारण चिंता हो सकती है.
रिश्ते/Relationship
प्रिय के भाई या बहन से किसी बात को लेकर काफी बहस हो सकती है. इस स्थिति में प्रिय का व्यवहार आपको लेकर बदलता हुआ नजर आएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं