Virgo Tarot Card Horoscope 06 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: अलग-अलग स्थितियों में कई विकल्प सामने आ सकते हैं. परिवार में किसी आयोजन को लेकर सदस्यों की राय भिन्न होने से दुविधा की स्थिति हो सकती है. अचानक से परिवार के किसी सदस्य का विदेशी व्यक्ति से विवाह करने का निर्णय अचंभित कर सकता है. इस निर्णय को साहस रूप से स्वीकार कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए कुछ अच्छे विकल्प सामने आ सकते हैं. उनकी वास्तविकता की जांच अवश्य करें. आकर्षक और कम समय में ज्यादा मुनाफे वाली योजनाएं नुकसान दे सकती है.
व्यवसायिक/ Professional:
ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े लोगों को आकर्षक अवसर प्राप्त हो सकते हैं. इस समय इच्छा और वास्तविक आवश्यकता के बीच अपनी प्राथमिकता तय करने का प्रयास करें. किसी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसमें आने वाले जोखिम पर जरूर गौर करें. सिर्फ अच्छे लाभ के लालच में आकर स्वयं के लिए परेशानी ना बढ़ाएं. नौकरी में विभिन्न भूमिकाओं के कई विकल्प सामने आ सकते हैं. सोच समझकर निर्णय लें.
स्वास्थ्य/Health:
कार्य की अधिकता और थकान के चलते शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है. भोजन में ताजे फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें. तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
कई आर्थिक योजनाएं लुभावने अवसर लेकर आ सकती है. इनमें से सही का चयन कर धन निवेश कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
परिवार को आगे बढ़ाने की योजना पर विचार करेंगे. किसी सदस्य के विवाह या संतान सुख की प्राप्ति की बात हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं