Taurus Tarot Card Horoscope 06 September 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी आवश्यकता के चलते पैसों ज्यादा खर्च हो सकते है. इससे परिवार के बजट को बदलने की जरूरत महसूस करेंगे. किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने को लेकर विवाद हो सकता है. सभी जरूरी कागजों और दस्तावेजों की जांच अवश्य करें. परिवार के सबसे बड़े सदस्य की खास मित्र के आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल बन सकता है. आने वाले व्यक्ति से प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की बात पर दबाव डलवा सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
छोटे व्यवसाईयों को व्यवसाय को व्यवस्थित रखने की आवश्यकता पड़ सकती है. इस समय नकदी संभालने पर विशेष ध्यान दें. ऑनलाइन पेमेंट के समय प्राप्त पेमेंट की अच्छे से जांच करें. सहयोगियों के साथ पैसों का लेनदेन करते समय बिना गिने रकम न ले. कार्य क्षेत्र में गलत बात का समर्थन न करें. ईर्ष्या करने वाले लोगों से थोड़ी दूरी बनाए रखें. जरूरत से ज्यादा परवाह करने वाले लोग कई बार नुकसानदायक साबित हो सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health:
बुरे व्यसनों से दूर रहे.लंबे समय से धूम्रपान करने के कारण परेशानी सामने आ सकती है. इस समय धूम्रपान पर परहेज करना पड़ेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:
कीमती सामान की अच्छे से साज सँभल करें. चोरी होने या खोने को की संभावना बन रही है.
रिश्ते/Relationship:
मित्र के आर्थिक मदद की बात परिजनों से कर सकते हैं. अधिक होने के कारण सबकी राय आवश्यक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं