Leo Tarot Card Horoscope 06 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: दिनचर्या में बदलाव लाकर घर और व्यवसाय में सामंजस्य बैठने का प्रयास करें. किसी भी परिस्थिति में सिद्ध करना या अपनी बात मनवाने की कोशिश गलत प्रभाव डाल सकती है. आर्थिक स्थिति को सामान्य रखने के लिए अनावश्यक खर्चो को नियंत्रित करें. किसी करीबी संबंधी की गलत बात को लेकर परिजनों के साथ चर्चा हो सकती है. सामाजिक आयोजन में प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात जीवन को प्रेरणा दे सकती है. अपने जीवन में आ रहे परिवर्तनों को स्वीकार करें.
व्यवसायिक/ Professional:
मशीनरी बनाने के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. कुछ अच्छे लाभदायक अनुबंध मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. संपत्ति के कार्यों में ज्यादा उम्मीद करना परेशान कर सकता है. किसी नई डील पर आगे बढ़ते समय उससे संबंधित कागजों की जांच पड़ताल अवश्य करें. संभव है, कि सामने वाली संपत्ति विवादित हो. किसी सहयोगी की गलत बात का समर्थन न करने से उसके साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं. इस बात को लेकर जाना तनाव न करें.
स्वास्थ्य/Health:
तेज गति से वाहन चलाते समय सावधानी रखें. गर्भवती महिलाएं पर्याप्त आराम और खान-पान में पौष्टिकता रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आमदनी के भीतर रहकर खर्चों को व्यवस्थित करें. अधिक खर्चे कर्ज लेने की स्थिति ला सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
प्रेम संबंध के कारण कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकते हैं. व्यावसायिक जीवन और प्रेम संबंधों में संतुलन बनाने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं