विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: काम और रिश्तों में तालमेल बनाए रखें, जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें

Capricorn Tarot Card Horoscope 06 September: The Chariot की ऊर्जा जीवन में आ रहे बदलावों को लेकर सामंजस्य से बैठने का प्रयास,वास्तविकता और कल्पनाशीलता में अंतर समझने की क्षमता और किसी स्थिति में दुविधा होने पर उचित सलाह लेने की बात लेकर आ सकती है.

Capricorn Tarot Card Rashifal: काम और रिश्तों में तालमेल बनाए रखें, जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें
मकर राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 06 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: अपने कार्यों को समय पर पूरा करें. वास्तविक स्थिति और कल्पनाशीलता में अंतर समझे. जीवन में आगे बढ़ते समय सोच में सकारात्मक लाएं. छोटी-छोटी बातें तनाव का कारण बन सकती है, उनसे दूर रहने का प्रयास करें. परिवार और जीवन साथी के साथ  तालमेल बनाएं. यदि किसी स्थिति में तनाव अनुभव कर रहे हैं, तो उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

काफी समय अनुपस्थित रहने के बाद कार्य स्थल के माहौल में काफी बदलाव अनुभव कर सकते हैं. इस समय  स्वयं को व्यवस्थित करें. अपनी कार्य से संबंधित फाइलों और संभाल कर रखें. किसी भी स्थिति में दुविधा या संदेह होने पर उस स्थिति का आकलन अवश्य करें. किसी नई पर योजना में स्वयं को अजनबी महसूस कर सकते हैं. परियोजना की सही जानकारी न होने के कारण स्थितियों को समझने में परेशानी हो सकती है. 

स्वास्थ्य/Health:

बार-बार हो रहे पेट के दर्द को नजरअंदाज न करें. पूरी जांच कर  चिकित्सक को रिपोर्ट दिखाकर परामर्श ले.

आर्थिक स्थिति/Finance:

कम समय में ज्यादा मुनाफे वाली योजनाओं को बिना समझे धन निवेश ना करें. उन योजनाओं  की सत्यता की जांच अवश्य करें.

रिश्ते/Relationship:

परिवार में किसी के जाने का दु:ख महसूस कर सकते हैं. इस समय परिजनों के साथ रिश्ते और मजबूत करने का प्रयास करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com