Virgo Tarot Card Horoscope 6 July 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: आज जीवन में सकारात्मक बदलावों की शुरुआत हो सकती है और पुरानी नकारात्मकताओं से बाहर निकलने का अवसर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अनावश्यक राजनीति से दूरी बनाकर नए अवसरों पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं. रिश्तों में पुराने मतभेद सुलझने और नई शुरुआत करने से मानसिक शांति और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे.
व्यक्तिगत/Personal: जीवन में बड़े और सकारात्मक बदलाव होने के योग नजर आ रहे हैं. अपनी पुरानी आदतों को त्याग कर कुछ नया अपने के लिए समय अनुकूल है. इस समय घर का माहौल शांत और तनावमुक्त रहेगा.अनचाहे नकारात्मक रिश्तो से दूरी बना सकते हैं. अपने इश्वर पर आस्था और विश्वास करता हुआ नजर आएगा. सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी कर सकते हैं. आने वाला बदलाव बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मकता लेकर आएगा.
व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र में चल रही नकारात्मक राजनीति से खुद को अलग कर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा. पुरानी नौकरी छोड़ कर छोटे से व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं. गंभीर शोध विषयों पर कार्य कर रहे लोगों को कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है. कुछ पुराने संपर्कों से रिश्ते खराब होने से व्यवसाय में आर्थिक नुकसान हो सकता है. इस समय इन संपर्कों से रिश्ते खराब होने की वजह जानने का प्रयास करेंगे.
स्वास्थ्य/Health: बैठकर काम करने के कारण वजन बढ़ाने की समस्या सामने आ सकती है.जिसके चलते शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे. योगासन से शरीर में लचीलापन और ऊर्जा वापस आएगी.
आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे परिवर्तन आता नजर आ रहा है. पैतृक संपत्ति से बड़ा हिस्सा प्राप्त हो सकता है.
रिश्ते/Relationship: जीवनसाथी के साथ पुराने और उलझे हुए मुद्दे सुलझा सकते हैं.किसी नकारात्मक रिश्ते से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं