विज्ञापन

Taurus Tarot Card: परिवार में विवाह की तैयारी को लेकर खरीदारी जोर शोर से, रिश्तों में बनाए रखें संतुलन

Taurus Tarot Card Horoscope 6 July: Nine of pentacles की ऊर्जा सभी की छोटी बड़ी इच्छाओं की पूर्ति के लिए समय अनुकूल, नौकरी में पद के दुरुपयोग से बचने का सुझाव लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं वृषभ राशि वाले जातकों के बारे में.

Taurus Tarot Card: परिवार में विवाह की तैयारी को लेकर खरीदारी जोर शोर से, रिश्तों में बनाए रखें संतुलन
आत्मविश्वास और संतुलित रिश्ते आज सफलता और खुशियों का आधार बनेंगे.

Taurus Tarot Card Horoscope 6July 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: आज परिवार में मांगलिक तैयारियों और खुशियों का माहौल बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत, रचनात्मकता और समर्पण आपको नई सफलता और सम्मान दिला सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के बावजूद खर्चों में संतुलन बनाए रखना लाभदायक रहेगा. रिश्तों में एक-दूसरे की भावनाओं और निजी स्पेस का सम्मान करने से संबंध और अधिक मजबूत होंगे.

व्यक्तिगत/Personal: परिवार में किसी के विवाह की तैयारियों को लेकर कपड़ों और आभूषणों की खरीदारी जोर-शोर से हो सकते हैं. इस समय घर की सजावट पर खर्च कर सकते है. कुछ समय एकांत में समय बिताना आपको शांति दे सकता है. घर का माहौल सुखद और शांत रहेगा. यह समय खुद को महत्व देने का है. परिवार की महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान का ख्याल रखें. 

व्यवसायिक/Professional: कला और रचनात्मकता से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है. कामकाजी महिलाओं के लिए समय अनुकूल है. कार्यस्थल पर स्वतंत्र रूप से काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. व्यवसाय में साझेदार को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है.आपकी मेहनत और लगन  के चलते अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है.नौकरी पेशा लोगों को अपने पद का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए. 

स्वास्थ्य/Health: त्वचा से जुड़ी एलर्जी परेशान कर सकती है. इस समय आयुर्वेदिक उपचार करेंगे. सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग सावधानी से करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. घर की सजावट पर हो रहे खर्च को सीमित कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship: प्रेम संबंधों में अपने निजी जगह को महत्व दें. भविष्य की योजनाएं बनाना रिश्ते को मजबूती देगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Vrashbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com