विज्ञापन

Scorpio Tarot Card: पुरानी यादें करेंगी बेचैन, विवादों से रखें दूरी

Scorpio Tarot Card Horoscope 6 July: Five of cups की ऊर्जा अपने पास उपलब्ध साधनों को लेकर संतुष्ट रहने की कोशिश, कार्य क्षेत्र में किसी की गलत मंशा के चलते विवाद न होने देने की स्थिति की बात कर सकती है.

Scorpio Tarot Card: पुरानी यादें करेंगी बेचैन, विवादों से रखें दूरी
मन में आ रहे भटकाव को दूर करें. 

Scorpio Tarot Card Horoscope 6 July 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: आज पुरानी यादें और भावनात्मक उतार-चढ़ाव मन को विचलित कर सकते हैं, इसलिए वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी के साथ अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें तथा अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. रिश्तों में अपेक्षाओं को सीमित रखकर सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देने से संबंध मजबूत होंगे.

व्यक्तिगत/Personal: पुरानी यादों के ताजा होने से मन व्याकुल हो सकता है. परिवार में किसी छोटी सी बात को लेकर माहौल खराब हो सकता है. किसी सदस्य की जिद्द के चलते किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति को परेशानी हो सकती है. जो चीजों आपके नियंत्रण में नहीं है. उनके पीछे भागने से बेहतर उन्हें छोड़ना सीखना होगा. अपने पास उपलब्ध साधनों या सुविधाओं को लेकर संयम रखें. दूसरों को प्राप्त साधनों से विचलित न हो. 

व्यवसायिक/Professional: कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में कुछ रुकावटें आने से कार्य की सफलता प्रभावित हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आ रही लाभदायक अवसरों को प्राप्त करने का प्रयास कर सकते है. किसी भी सहयोगी के साथ व्यर्थ ही विवाद ना करें. सामने वाले गलत बात पर प्रतिक्रिया न देना, विवाद की शुरुआत को रोक सकता है. अपने पास उपलब्ध वस्तुओं में खुश रहना सीखिए दूसरों से होड़ जीवन में असंतुष्टि के भाव उत्पन्न कर सकती है. आ रहे अच्छे अवसरों को प्राप्त करने के लिए कोई भी प्रयास न करना, आगे लाभदायक अवसर से दूर कर सकती है. मन में आ रहे भटकाव को दूर करें. 

स्वास्थ्य/Health: डिप्रेशन और तनाव दूर करने के लिए छोटे बच्चों की गतिविधियों में भागीदारी कर सकते हैं. इससे मन में बच्चों की तरह ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं. घर के नवीनीकरण का बजट सोच अधिक होने के कारण किसी मित्र से उधार लेने पर विचार करेंगे. 

रिश्ते/Relationship: अपने मौजूदा रिश्ते की सकारात्मक बातों पर ध्यान दें. जरूर से ज्यादा उम्मीदें रिश्तों में दरार ला सकती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Aaj Ka Rashifal, Vrashchik Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com