विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card: स्थान परिवर्तन के योग, नए कार्य की शुरुआत में रखें सावधानी

Sagittarius Tarot Card Horoscope 6 July: Six of swords की ऊर्जा परेशानियों से दूर भगाने का प्रयास, जीवन में आ रहे उथल-पुथल से मन में स्थिति की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के बारे में.

Sagittarius Tarot Card: स्थान परिवर्तन के योग, नए कार्य की शुरुआत में रखें सावधानी
धैर्य और सही समय का इंतजार ही आज भविष्य की सफलता की मजबूत नींव रखेगा.

Sagittarius Tarot Card Horoscope 6 July 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: आज जीवन में बदलाव और मानसिक शांति की तलाश प्रमुख रहेगी. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचते हुए नए कार्यों और बड़े निर्णयों को फिलहाल टालना बेहतर होगा. आर्थिक मामलों में सतर्कता और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा. परिवार और रिश्तों में धैर्य बनाए रखने से परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती नजर आएंगी.

व्यक्तिगत/Personal: स्थान परिवर्तन पर विचार कर सकते है.जीवन में आई अशांति ने आपको काफी आहत कर दिया है. इस समय मानसिक शांति और बदलाव के लिए किसी नए स्थान पर परिवार के साथ जाने पर चर्चा कर सकते है. इस समय मन आध्यात्मिकता की तरफ झुकता नजर आएगा. संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चली आ रही परेशानियां अभी सुलझती नजर नहीं आ रही है. 

व्यवसायिक/Professional: व्यवसाय में इस समय मंदी की स्थिति नजर आ रही है. किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है. नौकरी में उच्च अधिकारियों से स्थानांतरण की बात कर सकते हैं.वर्तमान कार्य क्षेत्र में भर्ती राजनीति और पक्षपात पूर्ण से नौकरी में बदलाव पर विचार करेंगे. इस समय व्यवसाय के विस्तार के लिए अन्य जगहों पर अनुकूलता की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं जीवन में आ रही उथल-पुथल के चलते मन में भटकाव की स्थिति बन सकती है. 

स्वास्थ्य/Health: अपनी शारीरिक समस्याओं से दूर ना भागे. सही इलाज लेकर उनसे राहत पाने का प्रयास करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक मामलों में सजगता आवश्यक है. ऐसे कागजात जो आपकी आर्थिक स्थिति से संबंधित हो उन्हें व्यवस्थित करके रखें. 

रिश्ते/Relationship: जीवनसाथी के साथ व्यावसायिक को नई दिशा देने की बात कर सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार बेचैन कर सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com