Pisces Tarot Card Horoscope 6 July 2026 Meen Tarot Card Rashifal: आज आर्थिक मामलों में सतर्कता और संतुलित निर्णय लेना बेहद आवश्यक रहेगा. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को सावधानी से निभाने पर सफलता और रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं. परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, लेकिन बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा. रिश्तों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने से दिन सकारात्मक रहेगा.
व्यक्तिगत/Personal: परिवार के किसी करीबी व्यक्ति को आपकी आर्थिक मदद की आवश्यकता पड़ सकती है.इस समय सामने वाले की बात को गंभीरता से ले .घर के इंटीरियर में कुछ नया और आकर्षक बदलाव देखने को मिल सकता है. परिवार की महिलाएं घर को व्यवस्थित करने के प्रयास में सफल रहेंगी. किसी मित्र से ऐसा कोई वादा ना करें,जिसे बाद में पूरा करना आपके लिए मुश्किल हो. संतान की उपलब्धि पर परिवार में छोटा सा जश्न मना सकते हैं. आमदनी से अधिक खर्चे आर्थिक परेशानियां ला सकते हैं.
व्यवसायिक/Professional: बैंकिंग और फाइनेंस के क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपने कार्यों को सजगता से पूरा करने की आवश्यकता महसूस हो सकती है. जरा सी भी गलती बड़े आर्थिक नुकसान की तरफ ले जा सकती है नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए परिवार से आर्थिक मदद मिल सकती है.रुका हुआ पैसा या अटका हुआ बोनस प्राप्त हो सकता है. कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ व्यवहार में नम्रता बनाए रखें.व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन लाकर परेशानियों से दूर रहे.
स्वास्थ्य/Health: इस समय ज्यादा भारी वजन उठाकर व्यायाम करने से बचें. पर्याप्त पानी और अच्छी नींद से स्वस्थ रहने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: पिता से उपहार स्वरूप अच्छी खासी धनराशि प्राप्त हो सकती है.पैतृक संपत्ति से बड़ा हिस्सा मिलने से उत्साहित होंगे.
रिश्ते/Relationship: जीवनसाथी की तबीयत को लेकर चिंतित हो सकते है. पुरानी यादें ताजा हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं