Gemini Tarot Card Horoscope 6 July 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: आज पारिवारिक और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में व्यस्तता बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में नए अवसर और महत्वपूर्ण अनुबंध सफलता के रास्ते खोल सकते हैं, लेकिन बदलते नियमों के साथ खुद को ढालना आवश्यक होगा. आर्थिक मामलों में सतर्क रहकर स्वयं निगरानी रखना लाभदायक रहेगा. रिश्तों में मर्यादा और विवेक बनाए रखने से अनावश्यक विवादों और बदनामी से बचाव होगा.
व्यक्तिगत/Personal: इस समय पारिवारिक कार्यों की व्यस्तता बढ़ सकती है. घर के नवीनीकरण या सुधार से जुड़े कामों पर भी सभी के साथ विचार विमर्श करेंगे. किसी के साथ परिवार की निजी बातें या समस्याओं को साझा न करें. किसी बात के सार्वजनिक होने के कारण नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है. संतान की शिक्षा और संगत को अनदेखा न करें. कुछ नया सीखने की इच्छा जीवन में ऊर्जा का संचार करेंगी.
व्यवसायिक/Professional: कुछ नए अनुबंधों पर सहमति बनने से व्यवसाय में काफी व्यस्तता रह सकती है. इस समय कर्मचारियों के बीच कार्य को लेकर संतुलन बनाए रखने से सारे कार्य समय पर पूरे होते नजर आएंगे. नौकरी में बढ़ती राजनीति परेशान कर सकती है. नई नौकरी की तलाश करेंगे. नए-पुराने संपर्कों से रिश्ते मधुर बनाए रखें.कार्य क्षेत्र में आया नया अधिकारी पुराने नियमों में बदलाव ला सकता है. नए नियमों को स्वीकार करने में थोड़ी परेशानी अनुभव हो सकती है. व्यापार जगत में अच्छी साख के चलते बड़े और महत्वपूर्ण अनुबंधों पर सहमति बनने की संभावना नजर आ सकती है.
स्वास्थ्य/Health: स्वास्थ्य ठीक रहेगा. खान-पान में नियमित रखें. हल्के-फुल्के व्यायाम शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखेंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance: व्यवसाय में अच्छे लाभदायक अवसर आ सकते हैं पैसों का हिसाब-किताब स्वयं करें.
रिश्ते/Relationship: विपरीत लिंग के व्यक्ति से ज्यादा मेल मुलाकात बदनामी का कारण बन सकती है. इस बात के चलते सावधान रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं