Virgo Tarot Card Horoscope 5 July 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: आज परिवार में एकता और सामंजस्य बनाए रखना आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी रहेगी. कार्यक्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों के बीच सतर्कता, गोपनीयता और धैर्य से काम लेना सफलता दिला सकता है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें और अपनी योजनाओं को सीमित लोगों तक ही रखें. रिश्तों में अपनापन और परिवार का सहयोग आपको हर कठिन परिस्थिति से बाहर निकालने में मदद करेगा.
व्यक्तिगत/Personal: परिवार में कुछ समय से चल रही उथल-पुथल रिश्तो में तनाव ला सकती हैं.इस समय परिवार को बांधे रखना आपकी प्राथमिकता होगा. यदि पैतृक संपत्ति का कोई मामला चल रहा है. तो उसमें अभी सफलता मिलती नजर नहीं आएगी. इस समय ईश्वर पर विश्वास और आस्था बनाए रखें. अपनी क्षमता और सूझबूझ से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे. परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए घर की महिलाएं किसी छोटे कुटीर उद्योग के विषय में परिजनों से चर्चा कर सकती हैं.
व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के खराब व्यवहार के चलते अन्य सभी लोगों को परेशानी सहन करनी पड़ सकती है. इस संदर्भ में उच्च अधिकारियों के समक्ष इस विषय को रखा जा सकता है.अपने व्यवसाय से संबंधित योजनाएं और कार्य प्रणाली को गोपनीय बनाए रखना बेहतर रहेगा.संभव है, कि कोई प्रतिस्पर्धी आपकी महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त करने का प्रयास कर रहा हो सावधानी और सतर्कता आपके कार्यों को सुचारू रूप से चलने में सहायक रहेगी. किसी परियोजना के लंबे समय से रुके हुए होने के कारण का लक्ष्य पूरा करने का दबाव बढ़ सकता है. इस स्थिति में ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है.
स्वास्थ्य/Health: जीवनसाथी के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. वर्तमान चिकित्सा से संतुष्ट न होने के कारण अन्य चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance: अपनी धन निवेश संबंधी योजनाओं को चर्चा का विषय ना बनाएं. शेयर मार्केट में धन निवेश से पूर्व उसे अच्छे से समझने का प्रयास करें.
रिश्ते/Relationship: अपने कजिन भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर बनाएं. आवश्यकता पड़ने पर परिवार ही सबसे पहले मदद के लिए आगे आता है. इस बात को समझने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं