Pisces Tarot Card Horoscope 5 July 2026 Meen Tarot Card Rashifal: आज विचारों में अस्थिरता के कारण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है. करियर से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें और नए अवसरों का आकलन सोच-समझकर करें. आर्थिक मामलों में संयम और गोपनीयता बनाए रखना लाभदायक रहेगा. रिश्तों में खुलकर संवाद और सकारात्मक सोच अपनाने से तनाव कम होगा और परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी.
व्यक्तिगत/Personal:- खुद को विचारों की उथल-पुथल में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं. कुछ पुराने रिश्तों से दूर जाने का प्रयास सफल न होने से मन विचलित हो सकता है. पारिवारिक जीवन में तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई है. अपने आसपास के वातावरण से मन में उदासीनता आ सकती है. किसी पर अति विश्वास ना करें. दूसरों को अपनी सोच पर हावी न होने दे. अपने कार्यों को पूरा करते समय व्यवहार में सकारात्मकता बनाए रखें.
व्यवसायिक/Professional: मन में वर्तमान नौकरी को छोड़कर किसी नए कार्य को करने के विचार आ सकते हैं. इस स्थिति में नौकरी को छोड़ना अच्छा विचार नहीं है. अपने विचारों को संतुलित करने का प्रयास करें. किसी नए व्यवसाय को शुरू करने से पूर्व उसके सभी पहलुओं की अच्छे से जांच पड़ताल करना आगे के लिए फायदेमंद साबित होगा.कार्यों को पूरा करते समय अपना ध्यान लक्ष्य की तरफ केंद्रित रखें. लक्ष्य से भटकाव कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकता है.
स्वास्थ्य/Health: त्वचा संबंधी कुछ परेशानियां चिंतित कर सकते हैं. चिकित्सक की सलाह से कुछ जरूरी खाद्य पदार्थों में परहेज कर इस परेशानी का उपचार कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance: किसी दूसरे को प्रसन्न करने के लिए अनावश्यक धन खर्च न करें. किसी को भी अपनी आमदनी की सही स्थिति की जानकारी ना दे.
रिश्ते/Relationship: प्रिय का बदलते व्यवहार थोड़ा परेशान कर सकता है. सामने वाले से खुलकर बातचीत करना आपकी परेशानी को दूर करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं