Gemini Tarot Card Horoscope 5 July 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: आज तनावपूर्ण परिस्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और राजनीति के बीच अपनी योग्यता पर भरोसा रखें, सफलता मिलने की संभावना बनी रहेगी. आर्थिक मामलों में सतर्कता और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा. रिश्तों में बहस से बचकर संवाद और समझदारी अपनाने से दिन अधिक सकारात्मक रहेगा.
व्यक्तिगत/Personal: आपके आसपास के माहौल में बढ़ता तनाव परेशान कर सकता है. पड़ोसियों या सहकर्मियों के साथ किसी छोटे मुद्दे पर विवाद हो सकता है. इस समय खुद को शांत और संयमित रखने का प्रयास करें. खेल-खेल में बच्चों के बीच में चल रहे लड़ाई झगड़ा में दखलअंदाजी ना करें इससे स्थितियां बिगड़ सकती हैं परिवार में किसी बड़े मुद्दे पर बनी गुटबाजी में शामिल न हो. आसपास के किसी समूह में आपको शामिल करने के प्रयास को अस्वीकार कर सकते हैं.
व्यवसायिक/Professional: इस समय किसी योजना में महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति के लिए कई दावेदार हो सकते हैं. इस बात से थोड़ा विचलित हो सकते हैं. अपने निराशा को कार्य पर हावी न होने दे. अपने स्वयं पर विश्वास बनाए रखें. आपकी योग्यता और काबिलियत आपको अच्छे पद प्राप्ति का अवसर दे सकती है. खेलकूद से जुड़े लोगों को अपना स्थान बनाए रखने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है. इस स्थिति में अपना आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में चल रही राजनीति या गुटबाजी का हिस्सा बनने से बचे. कार्य क्षेत्र में व्यर्थ के बढ़ते तनाव के चलते उच्च अधिकारियों से बहस हो सकती है. इस स्थिति में स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health: इस समय थकान से बढ़ता क्रोध और चिड़चिड़ापन पर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है. दिमाग को शांत रखने के लिए मेडिटेशन कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance: किसी को दिया गया उधार समय पर वापस न मिलने से चिंतित हो सकते हैं. अनावश्यक खर्चो को सीमित करें.
रिश्ते/Relationship: साथी के साथ आवश्यक बहस और छोटे-मोटे झगड़ा हो सकते हैं. बहस जीतने की जिद में साथी की भावनाओं को अनदेखा कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं