Capricorn Tarot Card Horoscope 5 July 2026 Makar Tarot Card Rashifal: आज परिवार में खुशियों और बड़े आयोजनों की तैयारियां उत्साह बढ़ाएंगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और नेतृत्व का अवसर आपकी क्षमता को नई पहचान दिला सकता है. महिलाओं की सुविधा और बेहतर कार्य व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य और सकारात्मक सोच आपको सफलता की ओर आगे बढ़ाएंगे.
व्यक्तिगत/Personal: परिवार में काफी समय बाद किसी बड़े पारिवारिक आयोजन की योजना बनती नजर आ रही है. संतान की उपलब्धि का उत्सव मनाने की तैयारी कर सकते हैं. माता-पिता का सहयोग आपके जीवन में कवच का कार्य करेगा.पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना बन सकती है.इस समय अधूरे पड़े कार्यो को आसानी से पूरा करने की कोशिश करें. जीवनसाथी के सहयोग को सम्मान देने के लिए कीमती उपहार दे सकते हैं. सामने वाले की भावनाओं और विचारों का सम्मान करेंगे.
व्यवसायिक/Professional: मैनेजमेंट और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए समय लाभ लेकर आ सकता है. किसी बड़ी कंपनी में नई परियोजना को नेतृत्व करने की जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है. कार्य स्थल पर कुछ जरूरी बदलाव महिला कर्मचारियों की सुख सुविधा के अनुसार किया जा सकते हैं. वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह से किसी परियोजना में आ रही रूकावटों को दूर करेंगे. सहयोगियों के निजी जीवन की बातें सार्वजनिक ना करें. सामने वाले के विश्वास को बनाए रखें. अपनी निजी परेशानियों का तनाव कार्य क्षेत्र में ना पड़ने दे. अपने अधीनस्थ कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ व्यवहार सहयोगात्मक रखें.
स्वास्थ्य/Health: मौसम में बदलाव और नमी की वजह से संक्रमण होने की संभावना बढ़ सकती है. स्वस्थ रहने के लिए ताजा फल और सब्जियों का सेवन करें.समय-समय पर जरूरी शारीरिक जांच करवाते रहे.
आर्थिक स्थिति/Finance: पुराने धन निवेश का अच्छा प्रतिफल मिलने से राहत मिलेगी. किसी व्यवसायिक संपत्ति को खरीद सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: रिश्ते में आपसी भरोसा और समझ तेजी से बढ़ती नजर आएगी. प्रिय के साथ विवाह की बात परिजनों से कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं